
Mumbai , 26 जुलाई . वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Sunday को कहा कि Government ने ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास के अवसरों के विस्तार और नीति-निर्माण में युवाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार और ठोस प्रयास किए हैं.
एनडीटीवी प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि Government के प्रयासों का ठोस परिणाम सामने आया है. इसके तहत रोजगार मेलों के माध्यम से केंद्र Government में 12 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं.
उन्होंने कहा, “विकसित India को ध्यान में रखते हुए Government ने युवाओं को आवश्यक कौशल, अवसर, आत्मविश्वास और मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर और ठोस प्रयास किए हैं, ताकि वे अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर सकें और देश की प्रगति में सार्थक योगदान दे सकें.”
नीति-निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस वर्ष का केंद्रीय बजट पेश करने के बाद उन्होंने सबसे पहले देश के विभिन्न क्षेत्रों और अलग-अलग शैक्षणिक विषयों का प्रतिनिधित्व करने वाले कॉलेज छात्रों के साथ अनौपचारिक बातचीत की.
उन्होंने कहा, “Prime Minister इंटर्नशिप योजना के माध्यम से हम युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप देकर उन्हें उद्योग जगत का पहला वास्तविक अनुभव प्रदान कर रहे हैं.”
वित्त मंत्री ने आगे कहा, “राष्ट्रीय खेल नीति 2025 का उद्देश्य खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, खेल विज्ञान का सहयोग, बेहतर चिकित्सा सेवाएं, प्रौद्योगिकी आधारित प्रदर्शन विश्लेषण, विश्वस्तरीय कोचिंग और शुरुआती अंतरराष्ट्रीय अनुभव उपलब्ध कराना है.”
सीतारमण ने कहा कि India की विकास की कहानी उसके युवाओं की आकांक्षाओं और उपलब्धियों से गहराई से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि सच्चे नेतृत्व का अर्थ अगली पीढ़ी को देश का भविष्य गढ़ने के लिए तैयार करना भी है.
उन्होंने कहा, “इस वर्ष का बजट पेश करने के बाद सबसे पहला काम मैंने यह किया कि देश के सभी क्षेत्रों से आए और विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा कॉलेज छात्रों के साथ खुलकर बातचीत की.”
वित्त मंत्री ने कहा, “मायगवइंडिया पोर्टल के माध्यम से बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाते हैं, जहां युवा अपने मूल्यवान विचार साझा करते हैं. इनमें से कई सुझावों को बजट में भी शामिल किया जाता है.”
सीतारमण ने यह भी कहा कि India की तेजी से बढ़ती वैश्विक आर्थिक साझेदारियां विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं.
–
एबीएस
Skip to content