नफरत की राजनीति कर रही सरकार : राशिद अल्वी

New Delhi, 23 जून . कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ काम कर रही है और उनके प्रति दुश्मनी रखती है. पिछले 12 वर्षों में भाजपा की Governmentों और उनके मुख्यमंत्रियों ने मुसलमानों को निशाना बनाने का काम किया है.

राशिद अल्वी ने से बातचीत में कहा कि पिछले 12 साल के दौरान मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है, मदरसों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं और मदरसों के पंजीकरण को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. मदरसों से रजिस्ट्रेशन के बारे में पूछा जाता है.

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से मुसलमानों, उनके कब्रिस्तानों और मस्जिदों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. ऐसे मुख्यमंत्रियों को आगे किया जा रहा है जो नफरत फैलाने का काम करते हैं और मुसलमानों के खिलाफ जहरीले बयान देते हैं. भाजपा को लगता है कि मुसलमानों पर Political हमला करके और उनके खिलाफ नफरत फैलाकर सत्ता हासिल की जा सकती है. भाजपा के लिए भूख, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें कोई मुद्दा नहीं हैं. उनके अनुसार भाजपा के लिए वक्फ, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी), तीन तलाक, मस्जिद और कब्रिस्तान जैसे मुद्दे प्राथमिकता में हैं.

राशिद अल्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा संगठन के निचले स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक इन मुद्दों को लेकर देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इसे मुस्लिम समाज के अधिकारों का हनन मानते हैं तो उन्होंने कहा कि इससे बड़ा अधिकारों का हनन और क्या हो सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों के बीच डर और खौफ का माहौल पैदा किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि यदि किसी समुदाय के धर्म पर हमला किया जाए तो यह गंभीर मामला है. अल्वी ने कहा कि लोगों को सड़कों पर नमाज पढ़ने से रोका जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि मुरादाबाद और संभल से जो खबरें उनके पास आ रही हैं, वे चिंताजनक हैं. उन्होंने कहा कि किसी एक समुदाय पर इससे अधिक अत्याचार और क्या हो सकता है.

/डीकेपी