नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक पर सरकार को घेरा, सत्ता में आने पर भर्ती सुधार का वादा: अखिलेश यादव

प्रयागराज, 28 जून . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Sunday को Government पर नौकरियों, आरक्षण, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश Government भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं कर रही है, आरक्षित वर्गों के अधिकारों का हनन हुआ है और लगातार पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है.

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर Samajwadi Party भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और पेपर लीक मुक्त बनाएगी. प्रयागराज में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा Government ने 22 भर्ती परीक्षाओं में आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है.

सपा प्रमुख ने कहा क‍ि 69 हजार शिक्षक भर्ती का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को निर्धारित आरक्षण का लाभ नहीं मिला. Samajwadi Party ने ‘पीडीए आरक्षण घोटाला’ बुकलेट जारी कर तथ्यों को सार्वजनिक किया, लेकिन Government ने इसका कोई जवाब नहीं दिया. भाजपा Government के कार्यकाल में कई भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए, जिससे युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया.

उन्‍होंने घोषणा की कि उनकी Government बनने पर पेपर लीक या अन्य कारणों से आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की अतिरिक्त आयु सीमा में छूट दी जाएगी. सभी विभागों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी होगा और विज्ञापन, परीक्षा तथा नियुक्ति की समय-सीमा पहले से तय रहेगी. परीक्षा प्रक्रिया को डिजिटल ट्रैकिंग, cctv निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ा जाएगा तथा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई होगी.

अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है और Government को जवाब देना चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की प्राथमिकता ‘नेशन फर्स्ट’ नहीं बल्कि ‘डोनेशन फर्स्ट’ बन गई है. उन्होंने Lucknow के कोचिंग अग्निकांड, प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा Government हर मोर्चे पर विफल रही है.

उन्होंने दावा किया कि Samajwadi Party सामाजिक न्याय और पीडीए की भागीदारी को मजबूत करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है तथा इंडिया गठबंधन को और मजबूत किया जाएगा.

विकेटी/डीकेपी