
रांची, 7 अगस्त . जेपीएससी और जेएससीसी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर Chief Minister हेमंत सोरेन ने Friday को कहा कि हमने उन्हें बातचीत का माध्यम बता दिया है. मैं और हमारी Government Jharkhand सहित पूरे देश में छात्रों और युवाओं से जुड़ी समस्याओं के ठोस एवं व्यावहारिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि हम सभी बातचीत के लिए तैयार हैं. Government सभी छात्रों की समस्याओं को जानने के लिए इच्छुक है. राज्य के छात्र और छात्राएं अपने विचार हमें दे सकते हैं. हम मजबूत और कड़े सुधारों के साथ व्यवस्था को छात्रों के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से काम करेंगे.
सीएम सोरेन ने यह भी कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि मैं और हमारी Government Jharkhand सहित पूरे देश में छात्रों और युवाओं से जुड़ी समस्याओं के ठोस एवं व्यावहारिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं. रांची में मेरे युवा साथियों के साथ-साथ राज्य के विभिन्न जिलों में रहने वाले युवाओं और छात्रों के सुझाव भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं. इसी कारण Government सभी जिलों के छात्र-छात्राओं की राय और सुझाव प्राप्त करेगी, ताकि समाधान व्यापक और समावेशी हो.
उन्होंने कहा कि हम शीघ्र ही राज्य और देशभर के छात्रों, शिक्षाविदों तथा नीति-निर्माताओं के सुझाव एकत्रित कर समयबद्ध तरीके से आवश्यक सुधारों और सकारात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे.
Jharkhand में छात्रों के प्रदर्शन पर जेएमएम नेता जयंत जयपाल सिंह ने कहा कि Government छात्रों से बातचीत के लिए तैयार है. उन्हें समय तय करना चाहिए, लेकिन उसमें Political लोगों की भागीदारी नहीं होनी चाहिए. उसमें केवल वे छात्र शामिल हों, जो प्रदर्शन कर रहे हैं. Government बातचीत के लिए तैयार है, हम सभी तैयार हैं. हम सभी उनके साथ खड़े हैं.
वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि साल 2015 से पूरे देश में 148 पेपर लीक हुए हैं. इससे करोड़ों छात्रों का जीवन प्रभावित हुआ है. इनमें से शीर्ष चार राज्य भाजपा शासित हैं. अगर पेपर लीक की बात हो रही है तो सिर्फ Jharkhand की ही बात क्यों हो रही है? जंतर-मंतर के आंदोलन की खीझ में भाजपा के लोग प्रतिदिन Jharkhand का मुद्दा उठा रहे हैं. कोई भी पेपर लीक का समर्थन नहीं कर रहा है. मामले की जांच जारी है.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content