चुनाव आयोग पर उठते सवालों के बीच ट्रंप के बयान को प्रचारित कर रही सरकार: विपक्ष

Lucknow, 18 अगस्त . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के ‘सेव अमेरिका एक्ट’ के समर्थन में India की चुनाव प्रणाली का जिक्र करने वाले बयान पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस और Samajwadi Party ने कहा कि चुनाव आयोग की साख पर सवाल उठ रहे हैं तो अब विदेशी नेताओं के बयान के जरिए उसे सही साबित करने की कोशिश की जा रही है.

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने से बातचीत के दौरान कहा कि देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और Prime Minister Narendra Modi को लेकर भारी आलोचना हो रही है. ऐसे में क्या अब Government विदेशों से मदद मांग रही है, तभी ट्रंप के बयान को इतनी प्रमुखता से प्रचारित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, “India का चुनाव आयोग पहले बेहतरीन तरीके से काम करता था. जब तक ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं बने थे और जब तक भाजपा की Government केंद्र में नहीं आई थी, तब तक इस चुनाव आयोग को पूरी दुनिया में प्रशंसा मिली थी.”

सुरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि आज चुनाव आयोग संदेह के घेरे में है. ऐसे में अब ट्रंप के बयान का सहारा लेकर उस संदेह को गलत साबित करने की कोशिश की जा रही है. यह बहुत ही शर्म की बात है.

वहीं, Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार ने ट्रंप से पूछा था कि बिना फोटो पहचान-पत्र के अमेरिका में इतने बड़े पैमाने पर चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं. उन्होंने कहा, “सवाल ही गलत है. इसके बजाय उनको यह पूछना चाहिए था कि आपके देश में लोकतंत्र पर हमला क्यों नहीं हुआ और लोकतंत्र पर सवाल क्यों नहीं उठाए गए.”

आशुतोष वर्मा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार अमेरिका जाकर फोटो आईडी और वोटर आईडी की बात करते हैं, लेकिन ये नहीं बताते कि देश के 80 प्रतिशत लोग उन पर सवाल उठाते हैं. ये बातें क्यों नहीं करते हैं.

सपा प्रवक्ता ने कहा, “लोकतंत्र में एक तरफ का संवाद नहीं होना चाहिए. अमेरिका में लोकतंत्र जीवित है और वो हमें दिखता है. आज भी वहां बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं.”

पीआईएम/