
New Delhi, 25 मई . राजधानी दिल्ली में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच Chief Minister रेखा गुप्ता ने Monday को कहा कि लोगों को राहत पहुंचाने के लिए Government बड़े स्तर पर काम कर रही है.
Chief Minister ने बताया कि राजधानी के सभी 13 जिलों में नागरिकों, मजदूरों, यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को गर्मी से बचाने के लिए मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स और कूलिंग जोन की विशेष व्यवस्था की गई है.
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली Government का उद्देश्य केवल प्रशासन चलाना नहीं, बल्कि हर नागरिक की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है.
उन्होंने कहा, “भीषण गर्मी के इस दौर में Government पूरी संवेदनशीलता के साथ जमीन पर काम कर रही है ताकि किसी को भी गर्मी से परेशानी न हो. मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स और कूलिंग जोन जैसी पहलें Government की जनसेवा और मानवीय सोच को दर्शाती हैं.”
Chief Minister ने बताया कि Government लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत के अनुसार राहत व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था राजस्व विभाग की निगरानी में संचालित की जा रही है.
Chief Minister के अनुसार, 6 मई से 23 मई के बीच दिल्ली के सभी 13 जिलों में मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के जरिए करीब 2.65 लाख लोगों को राहत पहुंचाई गई.
इस दौरान लोगों को गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए लगभग 1,13,900 लीटर ठंडा पेयजल वितरित किया गया. इसके अलावा, हीट स्ट्रोक और निर्जलीकरण से बचाव के लिए एक लाख से अधिक ओआरएस पैकेट भी बांटे गए.
उन्होंने बताया कि तेज धूप से बचाव के लिए 44,646 गमछे और 30,864 कैप भी वितरित किए गए.
इस अभियान के तहत उत्तर-पूर्वी, पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी और New Delhi जिलों में बड़ी संख्या में लोगों तक सहायता पहुंचाई गई.
Chief Minister ने कहा कि मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के वाहनों की लोकेशन रोज बदली जा रही है ताकि ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों और जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंच सके.
उन्होंने बताया कि यह अभियान जुलाई तक जारी रहेगा. साथ ही राजधानी के विभिन्न जिलों में विशेष कूलिंग जोन भी बनाए गए हैं, जहां लोगों को कुछ समय आराम करने और गर्मी से राहत पाने की सुविधा दी जा रही है.
सरकारी बयान के मुताबिक, इन कूलिंग जोन को खास तौर पर आम नागरिकों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और खुले में काम करने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
–
डीएससी
Skip to content