
New Delhi, 27 जुलाई . 90 के दशक का लोकप्रिय रोमांटिक गीत “घूंघट में चेहरा आपका…” आज भी लोगों की जुबान पर है. इस गाने में नजर आने वाले Actor इंदर कुमार ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया. प्रतिभाशाली होने के बावजूद उन्हें वह सफलता और पहचान नहीं मिल सकी, जिसके वे हकदार माने जाते थे. Tuesday को उनकी 53वीं जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें.
इंदर कुमार का जन्म 26 अगस्त 1973 को Rajasthan के jaipur में एक Rajasthan ी परिवार में हुआ था. बचपन से ही उनका सपना Actor बनने का था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से की. पढ़ाई के दौरान भी उनका झुकाव थिएटर की ओर अधिक था. वे अपने गुरु राजू करिया को अपना मेंटर मानते थे, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने और खुद को स्थापित करने में उनकी काफी मदद की.
इंदर कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म ‘मासूम’ से की थी. इसके बाद उन्होंने लगभग 20 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया. उनके करियर की चर्चित फिल्मों में ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ (1996), ‘घूंघट’ (1997), ‘कहीं प्यार ना हो जाए’ (2000), ‘गज गामिनी’ (2000), ‘मां तुझे सलाम’ (2002) और ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ (2002) शामिल हैं. उन्होंने कई फिल्मों में सलमान खान के साथ काम किया और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी.
फिल्मों के अलावा इंदर कुमार ने छोटे पर्दे पर भी अपनी पहचान बनाई. वर्ष 2002 में वे एकता कपूर के सुपरहिट धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर विरानी की भूमिका में नजर आए थे. हालांकि कुछ महीनों बाद उन्होंने यह शो छोड़ दिया और उनकी जगह Actor रोनित रॉय ने ले ली. कुछ वर्षों के ब्रेक के बाद उन्होंने 2009 में सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉन्टेड’ से वापसी की थी.
अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने तीन शादियां कीं. पहली शादी 2003 में अपने गुरु राजू करिया की बेटी सोनल करिया से हुई, लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद दोनों का तलाक हो गया. उस समय सोनल अपनी बेटी खुशी के साथ गर्भवती थीं. इसके बाद इंदर कुमार का नाम Actress ईशा कोप्पिकर के साथ भी जुड़ा. बाद में उन्होंने 2009 में कमलजीत कौर से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी दो महीने के भीतर टूट गया. वर्ष 2013 में उन्होंने पल्लवी सर्राफ से विवाह किया, जिनसे उनकी एक बेटी भावना हुई.
वर्ष 2014 में इंदर कुमार पर एक 22 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद Police ने उन्हें गिरफ्तार किया. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई लेकिन इस विवाद का उनके करियर पर गहरा असर पड़ा और उन्हें फिल्मों में काम मिलना लगभग बंद हो गया.
कहा जाता है कि करियर में आई गिरावट और निजी परेशानियों के कारण इंदर कुमार अपने अंतिम दिनों में काफी तनाव और अवसाद में रहने लगे थे. 28 जुलाई 2017 को Mumbai स्थित अपने घर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया. उस समय उनकी उम्र महज 44 वर्ष थी.
–
पीएम
Skip to content