गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बिहार के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Patna, 8 मई . यूपी के गोरखपुर से BJP MP और फिल्म Actor रवि किशन ने Friday को बिहार की राजधानी Patna में बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें Chief Minister बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने उनके कार्यकाल के स्वर्णिम होने की कामना की और कहा कि वे Chief Minister के मुरीद हो गए.

BJP MP ने कहा कि बिहार को एक बेहतरीन Chief Minister मिला है, जो देश के Prime Minister Narendra Modi और पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के विजन को आगे बढाते हुए विकास की नई गाथा लिखने को समर्पित हैं.

रवि किशन ने कहा कि मुलाकात के दौरान Chief Minister के साथ बिहार में फिल्म सिटी की स्थापना, भोजपुरी सिनेमा का विकास, कलाकारों को प्रोत्साहन और राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर माहौल तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. Chief Minister ने इस विषय को बेहद गंभीरता से लिया और बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के प्रति गहरी रुचि दिखाई.

रवि किशन ने कहा कि बिहार में फिल्म सिटी बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों तथा तकनीशियनों को बड़ा मंच मिलेगा. उन्होंने बताया कि Government हिंदी फिल्मों और भोजपुरी सिनेमा की शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी योजना पर भी विचार कर रही है. साथ ही भोजपुरी भाषा, साहित्य और इतिहास पर आधारित फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद फिल्म उद्योग के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा. इसी दिशा में हाल ही में बिहार में जी अवॉर्ड जैसे बड़े कार्यक्रम की शुरुआत हुई है और आने वाले समय में कई बड़े अवॉर्ड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फिल्मों की शूटिंग राज्य में आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा. Chief Minister सम्राट चौधरी क्षेत्रीय कलाकारों और भोजपुरी भाषा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने को लेकर काफी गंभीर और संवेदनशील हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि Chief Minister के कार्यकाल में बिहार में फिल्म और मनोरंजन उद्योग का एक नया दौर शुरू होगा.