
Ahmedabad, 24 मई . India के पूर्व निशानेबाज और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग का मानना है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करने के लिए देश और मेजबान शहर Ahmedabad में तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. नारंग का कहना है कि अच्छे स्तर की प्लानिंग और तैयारियों को देखते हुए 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स सबसे यादगार रहेगा.
गगन Sunday को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हर Sunday को आयोजित होने वाले संडे ऑफ साइकिल इवेंट के 75वें संस्करण में शामिल हुए. उन्होंने’ ’ के साथ खास बातचीत करते हुए Prime Minister Narendra Modi की अगुवाई में लोगों को फिट रखने के लिए चलाई जा रही इस मुहिम की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि Ahmedabad के लोग कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर काफी उत्सुक हैं और उन सभी में काफी ऊर्जा दिख रही है. नारंग ने कहा कि यही ऊर्जा और उत्साह खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक लाने की प्रेरणा देगा.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारियों को लेकर बात करते हुए गगन नारंग ने कहा, “बहुत ही अच्छी प्लानिंग और तैयारियां की जा रही हैं. India और Gujarat Government एक साथ मिलकर बहुत अच्छे स्तर की तैयारियों की स्थापना करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि यह सबसे यादगार कॉमनवेल्थ गेम्स रहेगा.” उन्होंने कहा कि Ahmedabad को हर तरह से कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तैयार किया जा रहा है. ओलंपिक पदक विजेता के मुताबिक, जिस तरह से Ahmedabad में खेल अवसंरचना को विकसित किया जा रहा है, वह तारीफ के काबिल है.
खिलाड़ियों की तैयारियों में स्पोर्ट्स साइंस को दिए जा रहे महत्व की गगन नारंग ने तारीफ की. उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स साइंस की मदद से तैयारी करने का यकीनन आपको फायदा मिलता है. आप इसकी मदद से अपने शरीर और खेल को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और अपने खेल में सुधार भी कर पाते हैं. उन्होंने कहा कि अब हर फेडरेशन में इसके महत्व को समझा जा रहा है.
गगन नारंग ने माना कि जब India कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा, तो देश की झोली में अधिक मेडल आएंगे. उन्होंने कहा कि मेजबानी के दौरान हम पर इवेंट्स या खेलों को शामिल करने को लेकर कोई रोक नहीं होगी, ऐसे में हम ज्यादा से ज्यादा खेलों में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि शूटिंग ऐसे मुकाम पर आ गया है कि आप एक या दो खिलाड़ियों के नाम नहीं ले सकते हैं, जो आपके लिए मेडल लेकर आएंगे. मेरे हिसाब से हर कोई कड़ी मेहनत कर रहा है और अपना बेस्ट देने की कोशिश करेगा.
–
एसएम/पीएम
Skip to content