भगवान भोलेनाथ, मां अन्नपूर्णा एवं मां गंगा के दर्शन का सौभाग्य, काशी की जनता को नमन : पीएम मोदी

वाराणसी, 29 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को काशी दौरे के दूसरे दिन करीब 14 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान त्रिशूल और डमरू दिखाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया.

पीएम मोदी ने इसे लेकर social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने ‘हर हर महादेव’ के कैप्शन के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की. पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला. यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की. मां अन्नपूर्णा एवं मां गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली. उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो! काशी की जनता को पुनः नमन.”

बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से निकले Prime Minister मोदी का काफिला मंडुवाडीह, Police लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और चौक होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा. रोड शो के दौरान काशी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा रहा. इस दौरान Prime Minister ने दूसरी बार त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा के भक्तों का अभिवादन किया, जिसे देखकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया. मंदिर के प्रवेश द्वार पर बटुकों ने शंखनाद कर उनका स्वागत किया. ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच Prime Minister ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया. मुख्य अर्चक पंडित सहित पांच पंडितों ने षोडशोपचार विधि से उनका पूजन कराया.

गर्भगृह में मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधिवत अभिषेक किया और देशवासियों की समृद्धि की कामना की. इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. काशी विश्वनाथ धाम परिसर में Prime Minister मोदी ने बच्चों से भी बातचीत की. उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे, जिस पर बच्चे मुस्कुराते नजर आए.

वहीं, मंदिर में मौजूद श्रद्धालु Prime Minister की एक झलक पाकर उत्साहित दिखे और अभिवादन करते रहे. रोड शो के दौरान बनारस रेलवे स्टेशन के सामने बनाए गए स्वागत स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी पहुंचे. उनके हाथों में Prime Minister के लिए संदेश लिखे पोस्टर थे. बच्चों ने बताया कि वे Prime Minister को देने के लिए छोटा सा उपहार भी लेकर आए हैं. जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर, ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के साथ Prime Minister का स्वागत किया. एनसीसी कैडेट्स और महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया.

विकेटी/एएस