
गुलमर्ग, 25 मई . जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में गोंडोला (केबल कार) सेवा में तकनीकी खराबी के कारण Monday को बड़ा हादसा टल गया. सेवा अचानक बंद हो जाने से पर्यटक केबिनों में हवा में फंस गए, जिससे कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा.
हालांकि, त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने पूरे मामले पर नजर रखते हुए कहा कि वे स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं.
social media प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मनोज सिन्हा ने लिखा कि गुलमर्ग में तकनीकी खराबी के कारण केबल कार के डिब्बों में फंसे पर्यटकों को बचाने के अभियान पर मैं नजर रख रहा हूं. मैंने डीजीपी को घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है.
उन्होंने बताया कि Police, सेना, एसडीआरएफ, डीसी और एसएसपी की संयुक्त टीम सभी पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बचाव अभियान चला रही है. वहीं, Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने भी लोगों से अपील की कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.
Chief Minister कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि गुलमर्ग गोंडोला सेवा में तकनीकी खराबी के कारण अस्थायी रूप से रोकी गई केबल कार की स्थिति पर Government बारीकी से नजर रख रही है. सभी केबिन सुरक्षित हैं और फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए प्रशिक्षित टीमें मौके पर काम कर रही हैं. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.
गोंडोला में खराबी की घटना के बाद जम्मू-कश्मीर Police के डीजीपी नलिन प्रभात गुलमर्ग के लिए रवाना हो गए हैं. बचाव अभियान जारी होने के कारण वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. खराबी के कारण फंसे पर्यटकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला जा रहा है.
बताते चलें कि गुलमर्ग रोपवे दुनिया के सबसे ऊंचे और लंबे केबल कार सिस्टम में से एक है. इसमें कुल 108 केबिन हैं और एक केबिन में 6 लोग बैठ सकते हैं. यहां हर साल गर्मियों के दिनों में भारी संख्या में पर्यटक छुट्टी बिताने के लिए पहुंचते हैं. गुलमर्ग गोंडोला सेवा का लाभ उठाते हुए पर्यटक बर्फीली चोटियों के खूबसूरत दृश्यों को देखते हैं.
दूसरी, ओर गुलमर्ग में गोंडोला (केबल कार) सेवा में तकनीकी खराबी की जांच भी एक विषय है क्योंकि, यह सीधे तौर पर पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content