गोंडा: पति के घर चोरी की साजिश रचने वाली पत्नी निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी संग गिरफ्तार

गोंडा, 20 जुलाई . उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक घर में लाखों रुपए चोरी की सूचना मिली थी, जिसके बाद Police ने जांच शुरू की. जांच के दौरान Police ने घर की ही एक महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो एक साजिश का खुलासा हुआ.

पूरा मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र का है. यहां लाखों रुपए की चोरी की घटना का Police ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है. Police जांच में सामने आया कि चोरी की इस वारदात की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर की ही महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी.

Police के अनुसार, बिशुनापुर बाजार में रहने वाली पूनम कसौधन ने अपने पति के घर में चोरी करवाने की योजना बनाई थी. बताया जा रहा है कि वह चोरी के बाद अपने प्रेमी के साथ भागने की तैयारी में थी.

जांच में सामने आया कि पूनम ने अपने रिश्तेदार प्रेमी विकास कसौधन को रात में घर बुलाया और खुद ही घर के बक्से खुलवाए. चोरी को वास्तविक दिखाने के लिए उसने घर के सामान को इधर-उधर बिखेर दिया. इसके बाद वह बेड के नीचे लेट गई और बेहोश होने का नाटक किया.

सुबह उसने Police और परिजनों को बताया कि रात में 9 से 10 चोर घर में घुसे थे और उन्होंने मारपीट कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

हालांकि, Police को घटना की कहानी पर संदेह हुआ. कड़ाई से पूछताछ करने पर पूनम ने पूरी सच्चाई कबूल कर ली. Police ने आरोपी पूनम कसौधन और उसके प्रेमी विकास कसौधन को गिरफ्तार कर लिया है.

Police ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपए नकद और चोरी के सामान के साथ दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

यह मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के बिशुनापुर बाजार का है. Police अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

एएमटी/एबीएम