गोंडा: मंत्री आशीष पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किया पौधारोपण, लोगों से की ये खास अपील

गोंडा (उत्तर प्रदेश), 5 जून . उत्तर प्रदेश के गोंडा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया. इस खास मौके पर कैबिनेट मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया. उन्होंने विश्वास जताया कि Prime Minister Narendra Modi की तरफ से शुरू किए गए इस अभियान को सफल बनाने की दिशा में जनपद के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे.

उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर शुरू किए गए पौधारोपण हमारे धरती की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे. मौजूदा समय में जलवायु परिवर्तन के साथ ही कई तरह की जरूरतें पैदा हो रही हैं, जिन्हें देखते हुए यह कहने में कोई परहेज नहीं होना चाहिए कि अगर हम पौधारोपण अभियान को बल देते हैं, तो इससे हमारे पृथ्वी की आवश्यकताओं की पूर्ति होंगी. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी तरफ से शुरू किया गया यह छोटा-सा प्रयास आने वाले दिनों में एक बड़े आंदोलन की शक्ल लेगा. इस आंदोलन को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है.

वहीं, मंत्री आशीष पटेल ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमने सुबह ही उन्हें बधाई दे दी थी. आज हम उन्हीं की प्रेरणा से यहां खड़े हैं.

इसके अलावा, जब उनसे गाजीपुर में हुए कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है, तो ऐसी स्थिति में मैं इस पर क्या ही रिएक्शन दूंगा.

इसी तरह से उन्होंने एक कंपनी की ओर से 15 लाख रुपये के घोटाले पर भी किसी भी प्रकार का बयान देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में जब सेबी की ओर से किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान आएगा, तभी मैं इस पर किसी भी प्रकार का बयान मैं अपनी तरफ से दे पाऊंगा.

वहीं, मंत्री आशीष पटेल ने दिल्ली के मालवीय नगर हुए अग्निकांड को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है. इस तरह की घटना होनी नहीं चाहिए. हमारी Government इस मामले में आगे बढ़कर कार्रवाई करेगी. इसके अलावा, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारे Prime Minister Narendra Modi एक-एक जीवन के लिए संवेदनशील हैं. इस प्रकरण में भी जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

साथ ही, उन्होंने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2027 में भाजपा का जाना तय है. इस पर मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि आज की तारीख में अखिलेश यादव की स्थिति ऐसी बन चुकी है कि उनके पास कोई अवसर नहीं है. 2017, 2019 , 2022 के चुनावों में जनता ने उन्हें जवाब दिया और एनडीए की Government बनी है. ऐसी स्थिति में पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि जनता ने उन्हें क्या परिणाम दिया है.

एसएचके/एएस