
New Delhi, 10 अगस्त . त्योहारी सीजन से पहले बढ़ती खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच Monday को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं में मजबूत खरीदारी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ती दिखाई दी.
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन Monday को खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर अक्टूबर 2026 डिलीवरी वाला सोना 0.69 प्रतिशत यानी 1,050 रुपए उछलकर 1,52,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान इसने 1,52,946 रुपए का दिन का हाई टच किया. वहीं दिन का निचला स्तर 1,51,461 रुपए रहा.
पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिला है. 31 जुलाई को एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना 1,43,376 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि पिछले Friday को इसका भाव बढ़कर 1,51,985 रुपए पर पहुंच गया. इस तरह केवल पांच कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत में 8,609 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई. Monday के भाव के आधार पर देखें तो 31 जुलाई की तुलना में सोना कुल 8,644 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है.
वहीं चांदी ने सोने से भी बेहतर प्रदर्शन किया. Monday को एमसीएक्स पर सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी 1.50 प्रतिशत यानी 3,473 रुपए की उछाल के साथ 2,34,939 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. कारोबार के दौरान चांदी ने 2,35,221 रुपए का उच्चतम स्तर और 2,31,660 छुआ.
चांदी में तेजी का रुख पिछले एक सप्ताह से लगातार बना हुआ है. 31 जुलाई को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 2,18,295 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो पिछले Friday को बढ़कर 2,31,381 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. यानी पांच कारोबारी दिनों में चांदी 13,086 रुपए प्रति किलो महंगी हुई. Monday के भाव को आधार मानें तो 31 जुलाई के मुकाबले चांदी की कीमत में कुल 15,435 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है.
विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन से पहले ज्वेलरी और निवेश दोनों श्रेणियों में मांग बढ़ने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती का असर घरेलू कीमतों पर दिखाई दे रहा है. इसके अलावा बाजार में लॉन्ग बिल्डअप भी देखने को मिल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूती बनी रह सकती है.
हालांकि चांदी में हालिया तेजी के बावजूद यह अभी भी अपने ऐतिहासिक उच्च स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रही है. 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था. मौजूदा भाव 2,33,730 रुपए प्रति किलो के हिसाब से देखें तो चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से 1,86,318 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती है.
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां अनुकूल बनी रहती हैं और त्योहारी मांग मजबूत रहती है, तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों में तेजी का रुख जारी रह सकता है. फिलहाल निवेशकों की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुख पर बनी हुई है, जो आगे की दिशा तय करेंगे.
–
डीबीपी
Skip to content