
Mumbai , 21 अप्रैल . India में Tuesday को सोने और चांदी में गिरावट देखी गई. शुरुआती सत्र में दोनों कीमती धातु 0.68 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:27 पर सोने के 5 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.16 प्रतिशत या 243 रुपए कम होकर 1,53,700 रुपए पर था. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,675 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,922 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है.
चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.70 प्रतिशत या 1,776 रुपए की कमजोरी के साथ 2,50,769 रुपए पर था. अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,50,210 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,51,222 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है. सोना 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,807 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.885 डॉलर प्रति औंस पर थी.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्धविराम और आगामी मैक्रो घटनाओं को लेकर अनिश्चितता के कारण बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई.
उन्होंने आगे कहा कि इस सप्ताह युद्धविराम समाप्त होने से पहले नई शांति वार्ता हो पाएगी या नहीं, इस बात को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी रही. दोनों पक्षों से मिल रहे विरोधाभासी संकेतों ने अस्थिरता को और बढ़ा दिया. अमेरिकी President ट्रंप ने पुष्टि की कि उपPresident जेडी वैंस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए Pakistan जाएगा, वहीं ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिया कि जब तक अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी, वार्ता की संभावना कम है.
हालांकि, कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि तेहरान क्षेत्रीय मध्यस्थों के माध्यम से वार्ता में भाग ले सकता है. हाल ही में हुई सैन्य कार्रवाइयों, जिनमें अमेरिका द्वारा ईरान के झंडे वाले एक जहाज को जब्त करना भी शामिल है, ने भू-Political जोखिमों को और भी बढ़ा दिया है.
सोने और चांदी में गिरावट की एक वजह डॉलर इंडेक्स को माना जा रहा है, जो कि मजबूत होकर 97.94 पर पहुंच गया है. आमतौर पर जब भी डॉलर इंडेक्स मजबूत होता है, तो सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिलती है.
–
एबीएस/
Skip to content