
श्रीनगर, 4 जुलाई . जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों और पुस्तकालयों में भेजी गई अध्ययन सामग्री को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुस्तकों में अलगाववादी नेता मकबूल भट को ‘शहीद’ बताया गया है और हुर्रियत से जुड़े लोगों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है.
अल्ताफ ठाकुर ने से बात करते हुए कहा, “समग्र शिक्षा अभियान केंद्र Government की वित्तपोषित योजना है, लेकिन पाठ्यक्रम तैयार करने, बच्चों को क्या पढ़ाया जाएगा और पुस्तकों में कौन-सी सामग्री शामिल होगी, इसका निर्णय केंद्र शासित प्रदेश या राज्य Government करती है.” उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर के कुछ स्कूलों और पुस्तकालयों में भेजी गई अध्ययन सामग्री में India विरोधी विचारों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है.
उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने India के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में हिस्सा लिया या अलगाववाद को बढ़ावा दिया. उन्हें अध्ययन सामग्री में महिमामंडित करना बेहद गंभीर मामला है. भाजपा इस मुद्दे पर जवाबदेही तय करने की मांग करेगी.”
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “India Government की ओर से दिए गए धन का उपयोग किसी भी स्थिति में India विरोधी प्रचार या आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जा सकता. यदि सरकारी फंड का इस्तेमाल आतंकवादियों या प्रतिबंधित संगठनों का महिमामंडन करने में किया गया है, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा. मकबूल भट को ‘शहीद’ बताना और हुर्रियत जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े व्यक्तियों को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना स्वीकार्य नहीं है.”
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के ईरान दौरे पर पूछे गए सवाल के जवाब में अल्ताफ ठाकुर ने कहा, “ईरान India का मित्र देश है और दोनों देशों के बीच लंबे समय से अच्छे राजनयिक एवं व्यापारिक संबंध हैं. India का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी हाल में ईरान का दौरा कर चुका है, जिसमें बिहार के Governor सहित कई प्रतिनिधि शामिल थे.”
गृह मंत्रालय द्वारा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत 23 लोगों को आतंकवादी घोषित किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए ठाकुर ने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा है. Government का लक्ष्य आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना है और देश या विदेश में कहीं भी सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.”
उन्होंने बताया कि घोषित 23 आतंकवादियों में जम्मू-कश्मीर के सात लोग भी शामिल हैं.
–
एससीएच/
Skip to content