
New Delhi, 21 जून . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताों ने शुभकामनाएं दी हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप India की यह सांस्कृतिक विरासत आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुकी है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. योग केवल स्वस्थ शरीर का आधार नहीं है, बल्कि संतुलित और संयमित जीवन जीने का मार्ग है. Prime Minister Narendra Modi के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप India की यह सांस्कृतिक विरासत आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुकी है.”
उन्होंने आगे लिखा, “योग India की प्राचीन ज्ञान परंपरा की उस शक्ति का प्रतीक है, जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही है. आइए, इस योग दिवस पर हम सभी स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लें.”
गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. योगाभ्यास से निरोगी काया, शांत मन और धैर्यपूर्ण जीवन की प्राप्ति होती है. यह व्यायाम के साथ-साथ जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का मार्ग भी है. मोदी जी के नेतृत्व में आज योग पूरे विश्व में एक जीवनशैली के रूप में अपनाया जा रहा है. आइए, संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हों.”
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है. आइए, योग को अपनाकर निरोग, ऊर्जावान और सकारात्मक India के निर्माण में अपना योगदान दें.”
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और योग साधकों को सादर प्रणाम. योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सशक्त माध्यम है. यह हमें स्वस्थ तन, प्रसन्न मन और सकारात्मक जीवन की दिशा प्रदान करता है. भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर ने आज संपूर्ण विश्व को स्वास्थ्य और कल्याण का मार्ग दिखाया है.”
शिवराज सिंह चौहान ने आगे लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज यह विश्वभर में स्वस्थ जीवनशैली का अभिन्न अंग बन चुका है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी संकल्प लें कि योग को केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे. रोज योग करें, निरोग रहें.”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “योग भारतीय ऋषियों द्वारा विश्व को दिया गया वह अमूल्य उपहार है, जो तन और मन के संतुलन के साथ आत्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है. Prime Minister Narendra Modi जी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है. आइए, ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ के संकल्प के साथ योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं.”
–
डीसीएच/
Skip to content