नासिक में युवती की चाकू से वार कर हत्या, एकतरफा प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका

नासिक, 18 जुलाई . नासिक शहर के इंदिरानगर क्षेत्र स्थित वनसंपदा सोसायटी के गार्डन में Friday रात करीब 10:30 बजे 20 वर्षीय युवती की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. Police को प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका है.

युवती की पहचान वैष्णवी आवारे (20) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से अमलनेर की निवासी थी और वर्तमान में इंदिरानगर स्थित कानडे रो-हाउस में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थी.

वैष्णवी अपनी एक सहेली के साथ सोसायटी के गार्डन में बैठी थी. इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उससे बातचीत करने का प्रयास किया. वैष्णवी द्वारा बात करने से इनकार करने पर युवक ने चाकू से उस पर हमला कर दिया. वैष्णवी की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही इंदिरानगर Police मौके पर पहुंची. Police ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया है. आरोपी की तलाश के लिए Police की टीमें रवाना कर दी गई हैं. Police के अनुसार, हत्या के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि प्रारंभिक जांच में एकतरफा प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है. मामले की विस्तृत जांच इंदिरानगर Police कर रही है.

इससे पहले Jharkhand के रांची जिले में एक युवती की कुछ इसी तरह हत्या कर दी गई थी. दशमफॉल थाना क्षेत्र से 23 जून को युवती का शव बरामद हुआ था. Police ने 5 जुलाई को इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया था. Police के अनुसार, आरोपी ने अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर ईर्ष्या और गुस्से में उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी.

रांची के ग्रामीण Police अधीक्षक ने बताया था कि युवती की पहचान खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बरिगड़ा गांव निवासी हिस्सी कुमारी (18 वर्षीय) के रूप में हुई थी. इस मामले में चेतन मुंडा को गिरफ्तार किया गया है.

Police के अनुसार जांच में पता चला कि चेतन मुंडा और हिस्सी कुमारी के बीच प्रेम संबंध था. घटना वाले दिन आरोपी ने युवती को किसी अन्य युवक के साथ देखा. इससे वह आक्रोशित हो गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद के दौरान उसने युवती के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल अपने साथ लेकर फरार हो गया.

ओपी/