लोकसभा में हंगामे पर गिरिराज सिंह का हमला, ‘राहुल गांधी और विपक्ष ने संसद को ‘हाईजैक’ कर लिया’

नई दिल्‍ली, 28 जुलाई . Lok Sabha में हंगामे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पेपर लीक विरोधी आंदोलन में श‍ामिल छात्रों के खिलाफ केस वापस लेने पर Union Minister गिरिराज सिंह ने जमकर निशाना साधा.

Union Minister गिरिराज सिंह ने social media प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर वीडियो जारी करते हुए कहा, “चाहे राहुल गांधी हों, अखिलेश यादव हों या विपक्षी दल, उन्होंने संसद को हाईजैक कर लिया है. उन्होंने ऐसा क्यों किया है? क्या उन्हें छात्रों के प्रति कोई सहानुभूति है? जब 3 मई को पेपर लीक का मुद्दा उठा, तो Prime Minister Narendra Modi ने तुरंत कार्रवाई की और नतीजों को सुनिश्चित किया. किसी भी छात्र का शैक्षणिक वर्ष बर्बाद नहीं हुआ. उसके बाद, एक नया कानून लाया गया, और अब इसे फास्ट ट्रैक पर लाया जा रहा है.”

उन्‍होंने कहा कि छात्र प्रतिनिधि के साथ किया गया वादा भी हमने पूरा किया. जब Prime Minister बच्‍चों की परीक्षा के बारे में विचार-विमर्श कर रहे थे, तब राहुल गांधी विदेश घूम रहे थे. छात्रों ने विपक्षी दलों को अपना प्रतिनिधि नहीं बनाया. ऐसे में ये सब Lok Sabha में क्‍यों हंगामा कर रहे हैं?

Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा कि Prime Minister मोदी ने संवेदनशीलता दिखाई है. छात्रों के हित में सभी कदम को उठाया गया है.

छात्रों के खिलाफ केस वापस लेने के बिहार Government के फैसले पर जारी वीडियो में Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा, “बिहार Government ने वही किया है, जिसकी उम्मीद थी. हालांकि केस रोक दिए गए थे, फिर भी विस्तृत जांच जरूरी है क्योंकि विरोध प्रदर्शनों में कई ऐसे लोग भी शामिल हो गए थे, जो छात्र नहीं थे. मुझे अब याद आ रहा है कि एक Police स्टेशन पर बम से हमला भी हुआ था. ऐसे असामाजिक तत्व विरोध प्रदर्शनों में घुस आए और छात्रों की बदनामी कराई, जबकि छात्रों को शायद खुद पता भी नहीं चला कि क्या हो रहा था. अब कई तथ्य सामने आ रहे हैं. बिहार Government ने वही कदम उठाया है, जिसकी लोग मांग कर रहे थे.”

एएसएच/एबीएम