सड़क पर नमाज रोकने को लेकर आदेश जारी करने वाले सभी सीएम को धन्यवाद : गिरिराज सिंह

Patna, 23 मई . केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके फैसले की सराहना की है.

से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के कुछ कट्टरपंथियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है जो देशभर में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ रहे हैं. मैं उन सभी मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कानून-व्यवस्था की दृष्टि से ऐसा आदेश दिया है.

गौ हत्या को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि ईरान और अरब में क्या गौ हत्या की जाती है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए बलि शुरू की गई. कहावत है कि नया मियां खूब प्याज खाता है. ये वही काम करेंगे, जिससे हिंदू चिढ़ता है. उन्होंने कहा कि क्या कोलकाता की सड़कों पर गौ हत्या की जाए, स्वच्छता न रहे, सार्वजनिक स्थल पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया जाए और चुनौती दी जाए. Government कानून से चलती है और लोगों को कानून मानना चाहिए.

बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम लागू किए जाने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह पूरे देश में लागू किया गया है. बंगाल में पहले ममता बनर्जी Chief Minister थीं; वो न तो संविधान को मानती थीं और न ही संघीय ढांचे को मानती थीं. अगर वंदे मातरम को अनिवार्य किया गया है तो क्यों नहीं मानेंगे.

गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकारी आदेश की अवहेलना की जाएगी और Government से बजट लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि दोगलापन नहीं चलेगा क्योंकि बंगाल में अब टीएमसी का शासन नहीं है. अब वहां कानून का राज है और भाजपा के Chief Minister सुवेंदु कानून व्यवस्था को बेहतर करने में जुटे हुए हैं.

वहीं, उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के सड़क पर नमाज पर रोक वाले बयान को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा कि किसी भी Government के Chief Minister की पहली प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बेहतर करने की होती है. सीएम धामी की ओर से लिया गया यह निर्णय उचित है और उनके इस निर्णय का हम सब स्वागत कर रहे हैं.

एसडी/पीएम