गाजियाबाद: मार्निंग वॉक करने वालों से स्नेचिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल

गाजियाबाद, 4 जून . गाजियाबाद Police ने मार्निंग वॉक करने वाले लोगों को निशाना बनाकर स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. स्वाट टीम नगर जोन और थाना सिहानीगेट Police की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को मौके से दबोच लिया गया.

Police के अनुसार, Thursday देर रात करीब 12:15 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूर्व में स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल कुछ आरोपी लोहिया नगर स्थित हमदर्द ग्राउंड के पास किसी व्यक्ति से मिलने आने वाले हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्वाट टीम नगर जोन और थाना सिहानीगेट Police ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया.

Police टीम ने जब मौके पर मौजूद तीनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की. आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में Police ने आत्मरक्षा के तहत कार्रवाई की, जिसमें दो अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए. वहीं तीसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

तलाशी के दौरान Police ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं. घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वे जिले और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य स्नेचिंग और आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

नन्दग्राम के सहायक Police आयुक्त श्री जियाउद्दीन अहमद ने आज बताया कि स्वाट टीम (सिटी जोन) और सिहानी गेट Police स्टेशन की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर सुबह सैर करने वाले नागरिकों को निशाना बनाकर झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुखबिर की सूचना पर प्राप्त हुई खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई.

उन्होंने आगे बताया कि टीम जब मौके पर पहुंची तो तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, Police टीम ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन वे भागने लगे और Police टीम पर फायरिंग करने लगे. आत्मरक्षा में Police ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो अभियुक्तों के पैर में गोली लग गई. एक अभियुक्त को मौके पर ही पकड़ लिया गया. अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो फूंके हुए कारतूस बरामद किए गए हैं. दोनों घायल अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है. इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.