गाजियाबाद: निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

गाजियाबाद, 11 जुलाई . उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शक के आधार पर Police ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और लगातार पूछताछ की जा रही है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन में एक मॉल का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी के अंदर एक बच्ची का शव मिला है. घटना की सूचना Police को Friday देर रात करीब 1 बजे मिली, जिसके बाद नंदग्राम थाना Police तत्काल मौके पर पहुंची. सूचना मिलते ही Police के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रात करीब एक बजे नंदग्राम थाना Police को यह सूचना मिली थी कि एक 7 वर्षीय बच्ची का शव एक निर्माणाधीन मॉल परिसर में पड़ा हुआ है. इस सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए थाने से Police टीम घटनास्थल पर पहुंची. वरिष्ठ Police अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है.

उन्होंने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. फिलहाल, पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

एसीपी प्रियाश्री पाल ने कहा कि Police टीम इस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि, बच्ची की मौत का सही कारण अभी सामने नहीं आया है. शिकायतकर्ता ने Police को बताया कि उनकी बेटी दो जुलाई को करीब 7 बजे अपने मामा के यहां घूमने के लिए गांव बदरपुर गई हुई थी. इसी दौरान गांव बदरपुर निवासी 13 वर्षीय सोनू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उससे रेप किया.

Police ने पीड़िता के परिजनों के तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बच्ची की मेडिकल जांच कराई. इसके साथ ही, Police ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाल संरक्षण केंद्र में भेज दिया.

डीसीएच/