पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडे ने सियालदह मंडल का किया निरीक्षण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की समीक्षा

कोलकाता, 8 अगस्त . पूर्व रेलवे (ईआर) की महाप्रबंधक गीतिका पांडे ने Saturday को भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त मंडलों में से एक सियालदह मंडल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परिचालन दक्षता, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की.

सियालदह मंडल में प्रतिदिन लाखों यात्री यात्रा करते हैं. यहां 700 से अधिक ईएमयू लोकल और यात्री ट्रेनों के साथ-साथ उत्तर बंगाल और उत्तर India के लिए कई मेल और Express Trainें संचालित होती हैं.

निरीक्षण के दौरान गीतिका पांडे ने सियालदह और कल्याणी स्टेशनों पर यात्रियों तथा रेलवे के फ्रंटलाइन कर्मचारियों से बातचीत की. उन्होंने सियालदह-कल्याणी खंड में चल रही स्टेशन विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की.

महाप्रबंधक ने सियालदह स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और संरक्षा उपायों का स्वयं निरीक्षण किया. उन्होंने क्रू लॉबी का दौरा कर लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों के बुकिंग प्रबंधन सिस्टम की जांच की, ताकि परिचालन दक्षता सुनिश्चित की जा सके.

कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए उन्होंने फ्रंटलाइन सुरक्षा कर्मचारियों से सीधे बातचीत की और संचालन संबंधी परिस्थितियों पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया.

इसके बाद उन्होंने सियालदह-कल्याणी सेक्शन में विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया, जिसमें ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली की विश्वसनीयता और पूरे मार्ग की सुरक्षा का आकलन किया गया.

कल्याणी पहुंचने पर उन्होंने अमृत India स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इनमें फुट ओवरब्रिज निर्माण, कार पार्किंग का विस्तार, यात्री सुविधाओं का विकास, स्टेशन के नए स्वरूप और यात्री संपर्क क्षेत्रों का उन्नयन शामिल है.

पूर्व रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 1 अगस्त को कार्यभार संभालने के बाद से गीतिका पांडे सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारु संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व रेलवे के चारों मंडलों के 780 से अधिक फ्रंटलाइन कर्मचारियों से संवाद कर परिचालन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की थी.

वह वर्तमान में चल रहे श्रावणी मेले के दौरान भी सुरक्षा, संरक्षा और परिचालन व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. इस मेले में लाखों श्रद्धालु देवघर और तारकेश्वर की यात्रा करते हैं.

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराम माझी ने कहा, “पूर्व रेलवे आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ सुरक्षा और यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है. नियमित निरीक्षणों से उच्च परिचालन मानकों को बनाए रखने और यात्रियों की शिकायतों व सुझावों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलती है.”

एएमटी/डीकेपी