वंदे मातरम विवाद पर गहलोत का सरकार पर हमला, बोले- आदेश वापस लिया जाना चाहिए

jaipur, 21 अगस्त . Rajasthan में स्कूलों से जुड़े शिक्षा विभाग के निर्देश और वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने राज्य Government पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि Government को इस तरह के नियम वापस लेने चाहिए और स्कूलों में मीडिया की पहुंच पर रोक नहीं लगनी चाहिए.

पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्कूलों से जुड़े आदेश को लेकर Government की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी मीडियाकर्मी स्कूल के अंदर नहीं जा सकता, ऐसा नियम लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिहाज से उचित नहीं है. पूर्व Chief Minister ने Government से इस आदेश को वापस लेने की मांग की.

‘वंदे मातरम’ को लेकर अशोक गहलोत ने भाजपा पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है.

गहलोत ने सवाल उठाया कि भाजपा का वंदे मातरम से क्या लेना-देना है. उन्होंने आरएसएस मुख्यालय पर लंबे समय तक तिरंगा नहीं फहराए जाने का भी जिक्र करते हुए भाजपा और संघ पर निशाना साधा.

अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से वंदे मातरम गाती रही है और वह स्वयं करीब 50 वर्षों से यह गीत गाते आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अब अचानक भाजपा को वंदे मातरम से प्रेम हो गया है. उनके मुताबिक, इस मुद्दे पर भाजपा के पास कोई ठोस जवाब नहीं है और वह लोगों को गुमराह कर रही है.

पूर्व Chief Minister ने कहा कि अगर कोई कानून बना है तो उसका पालन होना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस कानून का पालन नहीं करेगी तो फिर कौन करेगा. गहलोत ने कहा कि कानून का पालन सभी को करना चाहिए, लेकिन इसके नाम पर लोगों को भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए.

गहलोत ने Rajasthan विधानसभा के बाहर विपक्षी विधायकों के विरोध प्रदर्शन का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के विधायकों के लिए विधानसभा के गेट ही नहीं खोले जा सकते तो इससे Government की कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा में यह स्थिति देखी और इससे उन्हें काफी दुख हुआ.

गहलोत ने कहा कि विपक्ष को अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है. उन्होंने Government से Political विरोध को दबाने के बजाय विपक्ष की आवाज सुनने की अपील की. साथ ही स्कूलों से संबंधित आदेश को वापस लेने और वंदे मातरम के मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की मांग की.

एएस