गौतमबुद्ध नगर: अवैध हथियारों के साथ चार युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद

ग्रेटर नोएडा, 12 जून . गौतमबुद्ध नगर Police कमिश्नरेट की थाना इकोटेक-3 Police ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार बरामद की है.

Police के अनुसार, 12 जून 2026 को थाना इकोटेक-3 Police ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर खैरपुर गोल चक्कर के पास सर्विस रोड पर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान चार संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल यादव निवासी होशियारपुर, यश नागर निवासी सादुल्लापुर, अभिषेक उर्फ अन्नू निवासी मिल्क लच्छी तथा जोगेन्द्र उर्फ हैप्पी निवासी जलालपुर के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान राहुल यादव के पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल और तीन कारतूस, यश नागर के पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए.

वहीं अभिषेक उर्फ अन्नू तथा जोगेन्द्र उर्फ हैप्पी के कब्जे से एक-एक .315 बोर तमंचा और दो-दो कारतूस बरामद किए गए. इसके अलावा Police ने आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार भी जब्त की है. जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी यश नागर थाना इकोटेक-3 का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं. इसके अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. Police ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना इकोटेक-3 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पूछताछ के दौरान आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है. Police अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पीकेटी/