गौरव वल्लभ ने संजय राउत को मनोरोग विशेषज्ञ से मिलने की सलाह दी, राहुल-खड़गे पर भी साधा निशाना

New Delhi, 20 जून . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने Saturday को कई मुद्दों पर विपक्ष को निशाने पर लिया. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शिवसेना संबंधी टिप्पणी, नीट परीक्षा को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान, भाजपा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आरोपों और Prime Minister Narendra Modi की इजराइल नीति पर कांग्रेस की आलोचना पर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए कई Political और आर्थिक मुद्दों पर भाजपा का पक्ष रखा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शिवसेना को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए गौरव वल्लभ ने शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत पर हमला किया. उन्होंने कहा कि संजय राउत राजनीति में भाषा की सभी मर्यादाएं तोड़ चुके हैं और रोजाना अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं. वल्लभ ने कहा कि संजय राउत रोज गालियां देते हैं और अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. उन्हें तुरंत किसी मनोरोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए.

जहां तक शिवसेना की बात है तो आज देश में एक ही असली शिवसेना है और उसके नेता एकनाथ शिंदे हैं. जिस शिवसेना को कांग्रेस के साथ विलय की दिशा में ले जाने की कोशिश की गई, उसे कोई भी शिवसैनिक स्वीकार करने को तैयार नहीं था, न है और न कभी होगा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि उद्धव ठाकरे उनका इलाज करवा सकते हैं तो अच्छा है, अन्यथा भाजपा भी इसके लिए तैयार है.

नीट परीक्षा को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों पर गौरव वल्लभ ने कहा कि छात्रों के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में छात्रों के साथ न्याय हुआ है और परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने India की एक भी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म नहीं भरा, उसे छात्रों के बारे में बोलने से बचना चाहिए. नीट के छात्रों के साथ न्याय हुआ है और परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित होगी. इसके बाद मेरिट और अंकों के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कुछ दल छात्रों के मुद्दों का इस्तेमाल Political लाभ के लिए करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग बच्चों के कंधों पर अपनी Political रोटियां सेंकना चाहते हैं, वे सफल नहीं होंगे. छात्र देश का भविष्य हैं और उनके नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भाजपा और केंद्र Government पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए गौरव वल्लभ ने देश की आर्थिक स्थिति का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि खड़गे के सलाहकारों को उन्हें सही आंकड़ों की जानकारी देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं खड़गे के सलाहकारों से कहना चाहता हूं कि वे उन्हें सही जानकारी दें. इस वर्ष India की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है और यह बात दुनिया की कई बहुपक्षीय एजेंसियां कह रही हैं. देश के पास 680 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 4 प्रतिशत से नीचे है और राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत के स्तर पर है.

गौरव वल्लभ ने दावा किया कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद India की अर्थव्यवस्था मजबूत और लचीली बनी हुई है. उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई, जबकि India में यह वृद्धि सीमित रही. उन्होंने इसे ‘मोदीनॉमिक्स’ की ताकत बताया.

Prime Minister मोदी की इजराइल नीति और विदेश नीति को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर गौरव वल्लभ ने पार्टी को अपने ही वरिष्ठ नेता शशि थरूर की बात सुनने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मेरी सलाह है कि वे रोज शाम चार बजे स्लेट और चॉक लेकर शशि थरूर से ट्यूशन लें. विदेश नीति के मामलों में कांग्रेस में उनसे बड़ा जानकार कोई नहीं है. जब शशि थरूर Prime Minister मोदी की विदेश नीति की सराहना कर रहे हैं, तब कांग्रेस के अन्य नेता सवाल उठा रहे हैं.

गौरव वल्लभ ने कहा कि विदेश नीति के विषय में उन लोगों की राय को महत्व दिया जाना चाहिए जिन्हें इस क्षेत्र का गहरा अनुभव है. उन्होंने कहा, “शशि थरूर वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र में कार्य कर चुके हैं. उन्होंने वैश्विक कूटनीति और विदेश नीति पर किताबें लिखी हैं. जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विदेश नीति के जानकार मोदी Government की विदेश नीति की प्रशंसा कर रहे हैं, तब बाकी लोग केवल Political कारणों से सवाल उठा रहे हैं.”

/