नीट विवाद पर गौरव गोगोई का पीएम मोदी पर हमला, बोले- केंद्र जवाबदेही से बचने के लिए दूसरों पर डाल रहा दोष

गुवाहाटी, 23 जुलाई . असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और Lok Sabha सांसद गौरव गोगोई ने Thursday को नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर Prime Minister Narendra Modi और केंद्र Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र Government अपनी जवाबदेही से बचने के लिए मौजूदा समस्याओं का ठीकरा देश के पहले Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू पर फोड़ रही है.

गौरव गोगोई ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए नीट विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग और केंद्र Government की प्रतिक्रिया की तुलना की.

उन्होंने लिखा, “छात्रों की मांग: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा. Prime Minister मोदी का जवाब: फास्ट-ट्रैक कोर्ट. भ्रम की वजह: पंडित नेहरू.”

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा के संचालन में हुई कथित गड़बड़ियों की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय भाजपा नेतृत्व लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बार-बार ऐतिहासिक हस्तियों का नाम ले रहा है.

गौरव गोगोई की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब देशभर में नीट प्रश्नपत्र लीक और अन्य कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र और विपक्षी दल लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्ष केंद्र Government पर देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक की निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगा रहा है.

विपक्षी दल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि केंद्र Government परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में असफल रही, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ.

हालांकि, भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि केंद्र Government मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए प्रतिबद्ध है. भाजपा का कहना है कि विपक्ष Political लाभ के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रहा है.

केंद्र Government ने यह भी दोहराया है कि सार्वजनिक परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है और जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डीएससी