भोपाल में गैस पीड़ितों का धरना, सुविधाओं में कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन

Bhopal 23 जुलाई Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal के गैस पीड़ितों ने कमला नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है, साथ ही उन्होंने धरना भी दिया . Bhopal गैस त्रासदी के पीड़ितों ने आज कमला नेहरू अस्पताल में धरना दिया और Government को चेतावनी दी कि गैस पीड़ितों के इमरजेंसी वार्ड और अन्य सुविधाओं को हटाने की कोई भी कार्रवाई उन्हें बर्दाश्त नहीं होगी.

गैस पीड़ितों के लिए संघर्ष करने वाले चार संगठन की अगुवाई में यह धरना आयोजित किया गया. धरने को संबोधित करते हुए Bhopal गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ की नेता रशीदा बी ने प्रस्तावित स्थानांतरण पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा, इमरजेंसी वार्ड को हमीदिया अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में शिफ्ट करना, जहाँ लगातार विकिरण का खतरा बना रहता है, गैस पीड़ितों की जान से खिलवाड़ करने के बराबर है.

पीड़ितों का आरोप है कि इस स्थानांतरण से पहले न तो कोई स्वतंत्र रेडियोलॉजिकल सुरक्षा आकलन किया गया है, न ही परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड से कोई मंजूरी ली गई है. एईआरबी से जो मंजूरी मिलीं है उसमें स्पष्ट लिखा है कि मरीजों का वेटिंग एरिया यहां नहीं बनाया जा सकता है फिर भी हमीदिया अस्पतालऔर ठेकेदार लगातार गैस पीड़ितों को इस असुरक्षित जगह पर ढकेल रही.

गैस पीड़ितों की मांग है कि इमरजेंसी वार्ड को स्थानांतरित करने की सभी योजनाओं को स्थायी रूप से रोका जाए और वार्ड को मूल स्थिति में बहाल किया जाए.पूर्ण सार्वजनिक सुरक्षा आकलन और एईआरबी अनुमोदन के बिना कमला नेहरू अस्पताल में किसी भी रेडियोधर्मी बंकर के निर्माण पर रोक लगाई जाए.

एसएनपी/पीएम