पाकिस्तान में गैंगरेप पीड़िता की हुई मौत, गर्भपात से जुड़ी दिक्कतों के इलाज के दौरान गई जान

इस्लामाबाद, 4 जून . Pakistan के पंजाब प्रांत में एक 18 साल की गैंगरेप पीड़िता की मौत हो गई. गर्भपात से जुड़ी कई दिक्कतों के बाद सरकारी अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई.

Pakistanी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल टाउन में घरेलू मदद करने वाली लड़की के साथ उसके घर के मालिक के बेटे और ड्राइवर ने कथित तौर पर गैंग रेप किया. First Information Report और लड़की के वीडियो बयान के मुताबिक, कुछ महीने पहले दोनों संदिग्धों ने कई बार पीड़िता का यौन शोषण किया और उसके मालिक ने Police कार्रवाई से बचने के लिए मामले को छिपाया.

यह मामला तब सामने आया जब गर्भपात से जुड़ी कई दिक्कतों की वजह से लड़की की मौत हो गई. Police ने कहा कि पीड़िता ने घर के मालिक के शादीशुदा बेटे और उसके ड्राइवर पर गैंग रेप का आरोप लगाया था.

जानकारी के अनुसार, दवाई से हुई दिक्कतों की वजह से उसे पहले रायविंड के एक क्लिनिक में ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि गैर-कानूनी गर्भपात प्रक्रिया के दौरान उसका चार से पांच महीने में फीटल डेथ (मिसकैरेज) हो गया है. यह एक हाई-लेवल मेडिकल कंडीशन है.

लड़की को कुछ हफ्तों के लिए आराम करने के लिए फैसलाबाद में उसके घर भेज दिया गया. वहां उसकी हालत गंभीर होने पर, उसे 23 मई को लाहौर के हॉस्पिटल ले जाया गया. एक Police अधिकारी ने कहा कि उसके शुरुआती बयानों के आधार पर First Information Report दर्ज की गई और दोनों संदिग्धों और उसके मालिक को नामजद किया गया.

Police ने कहा कि चूंकि लड़की की हॉस्पिटल में सर्जरी के दौरान मौत हो गई थी, इसलिए केस में मर्डर चार्ज भी शामिल किए गए हैं. Police अधिकारी ने कहा कि ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी लोगों को जमानत मिल गई है.

Pakistanी मीडिया ने पहले बताया था कि इससे पहले मार्च में, Pakistan के पंजाब प्रांत में रावत Police के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बागा शेखान इलाके में एक वैन में चार लोगों ने कथित तौर पर एक महिला के साथ गैंगरेप किया.

पीड़िता की मां ने Police में First Information Report दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उसकी 19 साल की बेटी ईद के मौके पर अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने बाजार गई थी. पीड़िता की शादी को पांच साल हो चुके हैं. चक बेली मोड़ पहुंचने के बाद, वह रावत बाजार जाने के लिए एक वैगन में सवार हो गई.

सफर के दौरान, कंडक्टर ने कथित तौर पर दरवाजा बंद कर दिया और गाड़ी को चक बेली रोड की तरफ मोड़ दिया. First Information Report के मुताबिक, पीड़िता के शोर मचाने पर कंडक्टर ने उसे काबू में कर लिया. इसके बाद वैन चक बेली रोड की तरफ चली गई, जहां एक आदमी ने उसे दूसरी वैन में बिठा दिया, जबकि ड्राइवर की पहचान “एस” के तौर पर हुई.

इसके बाद आरोपी पीड़िता को बागा शेखान इलाके में ले गए, जहां वे एक घर के पास रुके और उसे जबरदस्ती अंदर ले जाने की कोशिश की. First Information Report के मुताबिक, एक और साथी को मौके पर बुलाया गया. इसके बाद, चारों आरोपियों ने बागा शेखान के आस-पास अलग-अलग सड़कों पर गाड़ी चलाते हुए बारी-बारी से उसके साथ मारपीट की. बाद में, उन्होंने पीड़िता को चक बेली मोड़ के पास छोड़ दिया. शिकायतकर्ता ने कहा था कि आरोपी ने उसकी बेटी को धमकाया और उसका वीडियो रिकॉर्ड किया.

डीकेपी