महाराष्ट्र: पुलिसकर्मियों के घरों से सिलेंडर चुराने वाले लोग गिरोह का पर्दाफाश, जांच में जुटी पुलिस

Mumbai , 13 अगस्त . Mumbai में एक ऐसा गिरोह सक्रिय था, जो पिछले कई दिनों से सिलेंडर चोरी जैसी गतिविधियों में शामिल रहा. लेकिन, इस गिरोह की खास बात यह थी कि यह चोरी के लिए Policeकर्मियों के घरों को निशाना बनाते थे. यह गिरोह पहले पता करता था कि कहां पर Policeकर्मियों का परिवार निवास करता है और इसके बाद उनके घरों से सिलेंडर चोरी करता था.

सूत्रों के मुताबिक, Mumbai Police आयुक्त कार्यालय और एलटी मार्ग Police स्टेशन के बिल्कुल पास स्थित आवासीय परिसर में चोरों ने Policeकर्मियों के घरों से सिलेंडर चुराया. ये लोग अब तक पांच Policeकर्मियों के घरों से सिलेंडर चुरा चुके हैं. आजाद मैदान थाने में इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है. अब Police यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल थे. उनकी पृष्ठिभूमि कैसी थी और कैसे ये लोग Policeकर्मियों के घरों को चिन्हित करके उनके घरों से सिलेंडर चुरा लिया करते थे.

Police के मुताबिक, पीड़िता एलटी मार्ग स्थित रूम नंबर 4 की निवासी है और उसके पति वर्ष 2006 से Mumbai Police में कार्यरत हैं. Police में दी शिकायत में बताया कि उसके घर के पीछे एक छोटी सी खुली जगह है, जहां वे और उनके पड़ोसी सिलेंडर रखते हैं. 11 अगस्त की रात 12:30 बजे उन्होंने अपना खाली सिलेंडर वहीं रखा देखा था. अगली सुबह 6:00 बजे सिलेंडर अपनी जगह से गायब मिला.

Police ने बताया कि इस गिरोह ने सबसे पहले पांच घरों को बनाया निशाना. शिकायतकर्ता ने बताया आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि चोरों ने पड़ोसी के भी भरे हुए सिलेंडर चुरा लिए हैं.

हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले Police कमिश्नर ऑफिस के पास हुई इस चोरी के बाद पीड़िता की शिकायत पर Police ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. Police इलाके के cctv फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाने में जुटी है, ताकि चोरों की गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सके. साथ ही, यह भी पता लगाया जा सके कि क्या इससे पहले भी ये लोग इस तरह की घटना में भी संलिप्त तो नहीं थे.

एसएचके/पीएम