
ग्रेटर नोएडा, 24 जुलाई . गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट की थाना बीटा-2 Police ने लिफ्ट देने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से 1.5 किलोग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार तथा ठगी से प्राप्त 2,500 रुपये नकद बरामद किए हैं.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राहगीरों को कम किराए का लालच देकर कार में बैठाते थे और मौका मिलते ही उनके साथ ठगी कर फरार हो जाते थे. इसके साथ ही दोनों आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घूम-घूमकर गांजे की पुड़ियों की बिक्री भी करते थे. Police के अनुसार, 24 जुलाई को थाना बीटा-2 Police ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंसल कट स्थित गंदे नाले के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन पुत्र अविनाश और बरखा पुत्री संतोष कुमार के रूप में हुई है. रतन मूल रूप से Rajasthan के अलवर जिले के किशनगढ़ वास का निवासी है और वर्तमान में गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित कृष्णा वाटिका में रह रहा था. वहीं बरखा दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र की दिलशाद कॉलोनी की रहने वाली है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहगीरों को कम किराए या गंतव्य तक छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठाते थे.
इसके बाद मौका पाकर उनके साथ ठगी कर नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो जाते थे. Police जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने थाना बीटा-2 क्षेत्र के परी चौक से टप्पल ले जाने के बहाने एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये की ठगी की थी. इसके अलावा, थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में सेक्टर-72 से सेक्टर-19 छोड़ने के नाम पर एक अन्य व्यक्ति से लगभग 1.50 लाख रुपये की ठगी करने की बात भी स्वीकार की है.
Police का कहना है कि आरोपी केवल ठगी तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि वे इसी स्विफ्ट कार का इस्तेमाल कर दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर गांजे की पुड़ियां बेचने का भी काम करते थे. उनकी गिरफ्तारी से ठगी और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है. Police अब आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.
Police अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि अनजान लोगों की गाड़ियों में बैठने से बचें और कम किराए या अन्य लालच के झांसे में न आएं. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत Police को दें, ताकि ऐसे अपराधियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके. Police का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है.
–
पीकेटी/डीएससी
Skip to content