गांधीनगर: अवैध संबंध के विवाद में व्यक्ति की हत्या, तीन संदिग्‍ध आरोपी गिरफ्तार

गांधीनगर, 6 जून . Gujarat के गांधीनगर जिले में महिला से अवैध संबंध की कोशिश का विरोध करने पर उसके पति की हत्या का मामला सामने आया है. Police ने मामले की जांच करते हुए हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एएसपी आयुष जैन ने बताया कि 3 जून की शाम पेथापुर Police को सूचना मिली थी कि रंधेजा रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान रंधेजा गांव निवासी मगनजी ठाकुर के रूप में हुई. इसके बाद Police ने हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक जांच अभियान शुरू किया.

जांच के दौरान Police को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर उनकी संलिप्तता सामने आने के बाद Police ने लालाजी ठाकुर, सुरेश सिंह और दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. Police जांच में यह खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी लालाजी ठाकुर, मगनजी की पत्नी के साथ संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी.

Police के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद तीनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मगनजी ठाकुर को अपनी गाड़ी में बैठाया. इसके बाद वाहन में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को रंधेजा रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक खाली प्लॉट में फेंक दिया और फरार हो गए.

Police ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है.

एएसएच/