गजराज राव की ‘बैंडिट क्वीन’ के निर्माता शेखर कपूर से हुई मुलाकात

Mumbai , 27 अप्रैल . दिग्गज Actor गजराज राव की Mumbai में ‘बैंडिट क्वीन’ के निर्माता शेखर कपूर से मुलाकात हुई.

गजराज ने Monday को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म निर्माता के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं.

अपने फिल्मी सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए निर्देशक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ‘बधाई हो’ के Actor ने स्वीकार किया कि “बैंडिट कीन” में अशोक चंद की भूमिका ने वास्तव में उनके जीवन की दिशा बदल दी.

गजराज ने फोटो शेयर कर लिखा, “शेखर, हर चीज के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आपसे प्यार करता हूं, शेखर. तीन दशक पहले, उन्होंने मुझे अपनी ऐतिहासिक फिल्म ‘बैंडिट क्वीन में एक छोटा सा रोल दिया था. अशोक चंद के उस छोटे लेकिन महत्वपूर्ण किरदार ने मेरी जिंदगी की दिशा बदल दी. मैं महान फिल्म निर्माता शेखर कपूर का हमेशा आभारी रहूंगा.”

दिग्गज Actor ने बताया कि शेखर ने उनसे उसी गर्मजोशी से मुलाकात की, जैसे उन्होंने तीन दशक पहले की थी.

गजराज ने कहा कि ‘मासूम’ बनाने वाले की आंखों में सूफी संत के समान करुणा और ज्ञान था.

उन्होंने आगे कहा, “आज फिर किस्मत मेहरबान हुई, Mumbai के सोहो हाउस में उनसे संयोगवश मुलाकात हो गई. उनका आशीर्वाद लिया. वो आज भी उतने ही स्नेही और मिलनसार हैं जितने 30 साल पहले जब मैंने उनके साथ काम किया था. उनकी आंखों में करुणा और ज्ञान झलकता है, मानो किसी सूफी संत या दरवेश की तरह. शेखर, हर चीज के लिए आपका शुक्रिया.”

‘बैंडिट क्वीन’ फिल्म फूलन देवी के जीवन पर आधारित है, जो माला सेन की पुस्तक ‘इंडियाज बैंडिट क्वीन: द टू स्टोरीज ऑफ फूलन देवी” से प्रेरित है.

सीमा बिस्वास की मुख्य भूमिका के साथ इस प्रोजेक्ट में निर्मल पांडे, आदित्य श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला, मनोज बाजपेयी, रघुवीर यादव, राजेश विवेक, अनिरुद्ध अग्रवाल और गोविंद नामदेव भी प्रमुख भूमिकाओं में थे.

फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ 26 जनवरी 1994 को रिलीज हुई थी.

डीकेपी/