टीईटी पेपर लीक से लेकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील तक, केंद्र पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

सहारनपुर, 28 जून . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने Maharashtra शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले, भरत तिवारी एनकाउंटर, भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों सहित कई मुद्दों पर केंद्र Government की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि Government मूल मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है, जबकि युवाओं और छात्रों से जुड़े गंभीर सवालों का समाधान नहीं किया जा रहा है.

Maharashtra टीईटी पेपर लीक मामले पर इमरान मसूद ने कहा कि बार-बार परीक्षा पत्र लीक होना गंभीर चिंता का विषय है. यह पूरी तरह सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है. इस परीक्षा में लगभग पांच लाख अभ्यर्थी शामिल थे और प्रत्येक अभ्यर्थी का कम से कम एक हजार रुपए का खर्च होता है. लाखों छात्रों के साथ आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है. हर बार एसआईटी या सीबीआई जांच की घोषणा कर दी जाती है, लेकिन परिणाम सामने नहीं आते और छात्रों का भविष्य लगातार प्रभावित होता है. Government परीक्षा जैसी बुनियादी व्यवस्था को भी सुरक्षित तरीके से संचालित नहीं कर पा रही है. यह Government की प्रशासनिक विफलता है और इससे युवाओं का भविष्य दांव पर लग रहा है.

इमरान मसूद ने कहा कि देश में बेरोजगारी, शिक्षा और युवाओं के भविष्य जैसे वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय सांप्रदायिक मुद्दों को प्रमुखता दी जा रही है. हर समस्या को हिंदू-मुस्लिम के नजरिए से प्रस्तुत किया जाता है, जिससे असली मुद्दे पीछे छूट जाते हैं.

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और social media पर वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि यदि ऐसे मामलों में बिना न्यायिक प्रक्रिया के कार्रवाई होती है तो अदालतों की भूमिका और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं.

ईरान और आर्मेनिया के बीच संघर्षविराम टूटने की खबरों पर मसूद ने कहा कि ऐसे घटनाक्रम अब लगातार देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि यह सिलसिला बार-बार दोहराया जा रहा है.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयान और भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर बोलते हुए इमरान मसूद ने केंद्र Government की आर्थिक नीतियों की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि India के हितों के बजाय अमेरिका को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां अपनाई जा रही हैं. ट्रेड डील का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि India पर अधिक टैरिफ का बोझ डाला जा रहा है. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापारिक हित प्रभावित होंगे. ट्रेड डील के अंदर 18 फीसदी टैरिफ हिंदुस्तान देगा. जो जीरो था, अब 18 फीसदी देगा. हिंदुस्तान को लूटा जा रहा है.

अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप के संभावित India दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि जब भी वे India आएंगे तो India से लाभ लेकर जाएंगे, India को कोई विशेष फायदा नहीं होगा.

/