साउंड थेरेपी से लेकर आयुर्वेदिक मसाज तक, अनन्या पांडे ने ऐसे बिताए सुकून के पल

Mumbai , 11 जून . Actress अनन्या पांडे हाल ही में काम से ब्रेक लेकर प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताकर लौटी हैं. उन्होंने Thursday को social media के जरिए अपनी यात्रा की शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं.

Actress अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें वे प्रकृति के शांत और हरे-भरे वातावरण के बीच तरोताजा नजर आ रही हैं. अनन्या पांडे ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि इस यात्रा में उन्होंने मनोरंजन करने के साथ-साथ अपने शरीर और स्वास्थ्य से जुड़ी कई नई और महत्वपूर्ण बातें भी सीखीं.

यात्रा के अनुभव को शेयर करते हुए Actress ने लिखा, “प्रकृति के बीच बेहद सुकून भरे पल बिताए. इस दौरान मैंने नियमित रूप से ध्यान किया और हरियाली के बीच सुबह की सैर का आनंद लिया. इसके अलावा, आयुर्वेदिक मसाज, ऑक्सीजन थेरेपी और पौष्टिक भोजन का स्वाद भी चखा.”

Actress ने लिखा, “इस ट्रिप में हमारे साथ डॉक्टरों और आयुर्वेद विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद थी, जिससे मुझे अपनी शरीर को बेहतर ढंग से समझने और स्वस्थ रहने के लिए कई उपयोगी जानकारियां मिलीं.”

Actress ने अपनी पोस्ट के जरिए वहां पर की कुछ गतिविधियों का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा, “इस यात्रा के दौरान मैंने एक्वा थेरेपी ली और दुनिया के सबसे बड़े सोनोरियम में जाकर साउंड थेरेपी का अनुभव प्राप्त किया. इसके अलावा, डॉगी के साथ समय बिताया, एक्यूपंक्चर, अपनी पसंदीदा किताबें पढ़ीं और खुद के साथ आनंदायक समय बिताया. इन सभी चीजों ने मेरी इस यात्रा को और भी आरामदायक बना दिया.”

Actress अनन्या पांडे की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आईं थीं. फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली.

जहां एक ओर उनके परिपक्व अभिनय की प्रशंसा हो रही है, वहीं दूसरी ओर फिल्म के एक फ्यूजन भरतनाट्यम डांस सीक्वेंस को लेकर उन्हें social media पर काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.

एनएस/एबीएम