
Bhopal , 2 मई Madhya Pradesh Police ने राजधानी Bhopal और उज्जैन में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. Police ने 20 ट्रैक्टर सहित कुल 25 वाहन जब्त किए हैं, जिनकी कीमत ढाई करोड़ से ज्यादा आंकी गई है.
राज्य Police ने उज्जैन एवं Bhopal Police द्वारा संगठित धोखाधड़ी गिरोहों का भंडाफोड़ किया. Police ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 ट्रैक्टर, एक एक्सयूव्ही , दो बोलेरो एवं दो इनोवा कार सहित लगभग दो करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है. Police को बड़ी सफलता उज्जैन जिले के थाना भाटपचलाना में मिला जहां Police द्वारा किसानों के साथ ट्रैक्टर की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपए मूल्य के 20 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भाटपचलाना क्षेत्र में किसानों द्वारा ट्रैक्टर धोखाधड़ी एवं ट्रैक्टर वापस न करने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विशेष टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई. Police के मुताबिक, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रफीक पिता गनी मोहम्मद निवासी ग्राम माधीपुरा को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के कब्जे से Police ने उज्जैन, इंदौर, धार एवं रतलाम जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से 20 ट्रैक्टर जब्त किए हैं.
Police की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले किसानों को निशाना बनाकर उन्हें ट्रैक्टर पर अधिक मासिक किराया देने का लालच देता था. इस प्रलोभन में आकर किसान अपने ट्रैक्टर आरोपी को सौंप देते थे. आरोपी ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें अन्य जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों में बेच देता या गिरवी रख देता था. वह न तो किसानों को कोई किराया देता था और न ही ट्रैक्टर वापस करता था. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने मोबाइल नंबर बदलता रहता था तथा अपने निवास स्थान से भी फरार रहता था.
इसी तरह राजधानी Bhopal के थाना अयोध्यानगर Police ने किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर चार पहिया वाहन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया. प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक महिन्द्रा एक्सयूव्ही , दो बुलेरो एवं दो इनोवा कार सहित कुल पांच चार पहिया वाहन (कीमत लगभग 80 लाख रुपए) जब्त किए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी द्वारा वाहन को एयरपोर्ट पर किराए से लगवाने का झांसा देकर अनुबंध के माध्यम से वाहन लिया गया तथा प्रारंभिक अवधि में किराया देने के बाद वाहन को Bhopal लाकर अन्य व्यक्तियों को सस्ते दामों पर बेच दिया गया. शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
Police की जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर टीकमगढ़, सागर एवं दमोह जैसे जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन मालिकों को सरकारी विभाग में वाहन लगवाकर अधिक किराया देने का लालच देते थे. उसके बाद वाहनो को Bhopal लाकर गिरोह उन्हें मजबूरी बताकर कम कीमत में अन्य व्यक्तियों को बेच देते थे. गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा प्रकरण में और भी वाहनों की बरामदगी की संभावना है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content