मध्य प्रदेश: कटनी में निवेश की आड़ में धोखाधड़ी, 76 लाख रुपए की संपत्ति जब्त

कटनी, 9 मई . Madhya Pradesh के कटनी जिले में निवेश के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी हुई. यह मामला Police तक पहुंचा तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 76 लाख की संपत्ति जब्त की गई.

राज्य की Police विभिन्न अपराधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. उसी क्रम में कटनी में आदिम जाति कल्याण थाने की Police ने एक बड़ी कार्रवाई की.

बताया गया है कि फरियादी से आरोपी द्वारा स्वयं को रेलवे का कॉन्ट्रेक्टर बताते हुए रेलवे से संबंधित कार्य में निवेश कराने का झांसा दिया गया. आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से विश्वास में लेकर रेलवे ठेका दिलाने एवं उसमें लाभ दिलाने का प्रलोभन दिया तथा छलपूर्वक 36 लाख 30 हजार रुपये की राशि प्राप्त कर ली. बाद में फरियादी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास होने पर थाना एनकेजे में शिकायत दर्ज कराई गई.

मामले को गंभीरता से लेते हुए Police द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई. तकनीकी साक्ष्यों, साइबर इनपुट और निगरानी के आधार पर Police टीम द्वारा आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई. इसके बाद जिला पन्ना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. एनकेजे थाना Police के मुताबिक व्यापार में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

Police ने आरोपी के कब्जे से 36 लाख 30 हजार रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त एक लग्जरी वाहन सहित 76 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है.

एसएनपी/डीकेपी