नांदेड़ में सांसद श्रीकांत शिंदे के काफिले में शामिल चार गाड़ियां आपस में टकराईं

Mumbai , 28 मई . Maharashtra के नांदेड़ शहर में शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

यह हादसा शहर के साठे चौक इलाके में हुआ. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई, हालांकि काफिले में शामिल कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है.

जानकारी के अनुसार, Thursday सुबह सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे नांदेड़ से नायगांव के लिए रवाना हुए थे. वे ‘शिव संवाद दौरे’ के तहत नायगांव में आयोजित पार्टी की रिव्यू मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान शहर से बाहर निकलते समय साठे चौक पर अचानक एक व्यक्ति उनकी गाड़ी के सामने आ गया.

स्थिति को संभालने के लिए ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाए. आगे चल रही गाड़ी के अचानक रुकने से पीछे आ रही तीन अन्य गाड़ियां समय पर नहीं रुक सकीं और एक के बाद एक आपस में भिड़ गईं. देखते ही देखते काफिले की चार गाड़ियां दुर्घटना का शिकार हो गईं.

घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई. सांसद श्रीकांत शिंदे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

डॉ. श्रीकांत शिंदे Maharashtra की राजनीति का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं. वह वर्तमान में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) से कल्याण Lok Sabha सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वे Maharashtra के वरिष्ठ नेता और उपChief Minister एकनाथ शिंदे के बेटे हैं.

राजनीति में आने से पहले डॉ. श्रीकांत शिंदे पेशे से डॉक्टर रहे हैं. वे एक ऑर्थोपेडिक सर्जन यानी हड्डियों के विशेषज्ञ हैं. उन्होंने नवी Mumbai के डी.वाई. पाटिल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमएस (ऑर्थोपेडिक्स) की पढ़ाई पूरी की है.

एबीएम