पटना में बंटी यादव हत्याकांड में कथित लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

Patna, 14 जुलाई . बिहार की राजधानी Patna के चर्चित बंटी यादव अपहरण और हत्याकांड में Police की कार्यप्रणाली पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. अपहरण के दौरान कथित लापरवाही बरतने के आरोप में चार Policeकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

यह कार्रवाई Patna सेंट्रल की Police अधीक्षक (एसपी) ममता कल्याणी ने विभागीय जांच के आधार पर की है. निलंबित किए गए Policeकर्मियों में एएसआई प्रवीण कुमार पंकज, एएसआई अवधेश कुमार, एएसआई वीर बहादुर सिंह तथा गृह रक्षक सुदर्शन प्रसाद शामिल हैं.

बताया गया कि निलंबन अवधि के दौरान चारों का मुख्यालय नवीन आरक्षी Police केंद्र, Patna रहेगा. साथ ही सभी को तीन दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया है. 6 जुलाई की रात बंटी यादव के कथित अपहरण के समय डायल-112 और गश्ती दल में शामिल ये Policeकर्मी घटनास्थल से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर मौजूद थे.

इसके बावजूद उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली और न ही किसी तरह का तत्काल हस्तक्षेप किया गया. विभाग ने इसे ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. आरोप है कि 6 जुलाई की रात Patna जंक्शन क्षेत्र से बंटी यादव का कथित तौर पर कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया था. घटना का cctv फुटेज भी सामने आया था.

परिजन लगातार Police से कार्रवाई की गुहार लगाते रहे, लेकिन करीब पांच दिन बाद बंटी का शव Patna के अथमलगोला क्षेत्र से बरामद हुआ. Police का कहना है कि आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने की भी कोशिश की थी. इस मामले के सामने आने के बाद Police की शुरुआती कार्रवाई, गश्ती व्यवस्था और अपहरण के दौरान कथित निष्क्रियता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. अब चार Policeकर्मियों के निलंबन को विभाग की जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

Police अधिकारियों का कहना है कि विभागीय जांच अभी जारी है. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घटनास्थल के इतने करीब Policeकर्मी मौजूद होने के बावजूद अपहरण जैसी गंभीर वारदात की सूचना उन्हें क्यों नहीं मिली और समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी.

एमएनपी/एएस