
छपरा, 6 मई . बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में Wednesday को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. Police के मुताबिक, यह दुर्घटना छपरा-रिविलगंज मार्ग पर भगवान बाजार थाना के पीएन सिंह कॉलेज के पास हुई है. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, पिकअप में ऑर्केस्ट्रा कर्मी सवार थे. बताया गया कि एक मांगलिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर आर्केस्ट्रा टीम के लोग एक पिकअप वैन में सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान न्याय बस्ती लोहा टोला के समीप पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई. वाहन में कुल 10 लोग सवार थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वैन तेज रफ्तार से जा रही थी और सामने से उस समय एक ट्रक भी गुजर रहा था. इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.
Police के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. Police ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल Police मृतकों की पहचान करने में जुटी है. इस दुर्घटना के बाद इलाके में शोक है. बताया जाता है कि मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है. Police पूरे मामले की जांच कर रही है.
–
एमएनपी/पीएम
Skip to content