
Patna, 12 जून . बिहार के बेगूसराय जिले में Friday देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारी भी शामिल थे. इस दुर्घटना को लेकर Chief Minister सम्राट चौधरी ने दुख व्यक्त किया है.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों और वाहन चालक के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. यह अपूरणीय क्षति पूरे Police परिवार के लिए गहरा आघात है. दिवंगत आत्माओं की चिर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.
सीएम ने कहा कि इस दुख की घड़ी में बिहार Government शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है.
जानकारी के अनुसार, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 के पास तेज रफ्तार कार ने एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका आधा हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गया.
कार में मधेपुरा जिले में तैनात तीन थाना प्रभारी सवार थे. सभी Patna से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर मधेपुरा लौट रहे थे.
हादसे की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार और सदर डीएसपी आनंद पांडेय समेत भारी संख्या में Policeकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. सभी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चार लोगों की मौत हो चुकी थी.
मृतकों की पहचान रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और निजी कार चालक ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है.
बेगूसराय के Police अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि हादसा देर रात हुआ. इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन Police अधिकारी और एक चालक शामिल थे. घटना की जांच की जा रही है.
–
एएमटी/
Skip to content