‘एक ही हीरो के साथ चार हीरोइन ठीक नहीं’, ज्योतिका ने फिल्मों के ट्रेंड पर खुलकर रखी राय

Mumbai , 20 मई . Actress ज्योतिका अपनी आने वाली स्ट्रीमिंग फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं. इसके प्रमोशन के दौरान ज्योतिका ने से बात करते हुए फिल्मों के ट्रेंड पर अपनी राय रखी और कहा कि एक ही हीरो के साथ चार-चार अभिनेत्रियों को दिखाना जरूरत से ज्यादा हो जाता है और यहीं पर फिल्मों को एक सीमा तय करनी चाहिए.

से बात करते हुए ज्योतिका ने कहा, ”मुझे वो फिल्म बड़ी ही अजीब लगती है, जिसमें एक ही Actor के साथ चार अभिनेत्रियों को दिखाया जाता है. ऐसे मामलों में दर्शक भी सोचने लगते हैं कि आखिर इसकी जरूरत क्या है. हर चीज की एक सीमा होती है और फिल्मों में भी कहीं न कहीं वह लाइन खींचनी जरूरी है. अगर कहानियों में संतुलन बना रहे और किरदारों को सही तरीके से पेश किया जाए, तो सिनेमा समाज पर अच्छा असर डाल सकता है.”

बातचीत के दौरान ज्योतिका ने अपनी फिल्म ‘सिस्टम’ में निभाए गए किरदार को लेकर भी कई दिलचस्प बातें साझा कीं. फिल्म में वह एक स्टेनोग्राफर की भूमिका निभा रही हैं.

उन्होंने कहा, ”पर्दे पर जो चीजें दिखाई देती हैं, असल शूटिंग के दौरान कई बार वैसी नहीं होतीं. फिल्म के कई सीन्स में लैपटॉप का स्क्रीन कैमरे में दिख ही नहीं रहा था. ऐसे में मेरा पूरा ध्यान टाइपिंग पर नहीं, बल्कि एक्टिंग को सही तरीके से दिखाने पर था.”

उन्होंने आगे कहा, ”आजकल लगभग हर कोई मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल करता है, इसलिए मुझे टाइपिंग सीखने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. हालांकि, किरदार को असली दिखाने के लिए मैंने कुछ छोटी-छोटी तैयारियां जरूर कीं. मुझे यह ध्यान रखना पड़ा कि टाइपिंग की स्पीड कैसी हो, आंखों की मूवमेंट कैसी दिखे और साथ ही चेहरे के भाव भी सही बने रहें, क्योंकि एक ही समय में मुझे अलग-अलग दिशाओं में देखना होता था और साथ में इमोशन्स भी दिखाने होते थे.”

Actress ने कहा, ”मेरे लिए सबसे जरूरी चीज किरदार की भावनाएं थीं. तकनीकी चीजों से ज्यादा जरूरी यह होता है कि कलाकार अपने किरदार को दिल से महसूस करे. तभी दर्शक उससे जुड़ पाते हैं.”

फिल्म ‘सिस्टम’ का निर्माण पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने किया है. इस फिल्म में ज्योतिका और सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.

यह फिल्म 22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

पीके/एबीएम