मध्य प्रदेश में बनेंगे चार फास्ट ट्रैक कोर्ट: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 24 जुलाई . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi द्वारा पेपर लीक मामलों के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए उठाए जा रहे कदमों के संकल्प को आगे बढ़ते हुए Madhya Pradesh में चार स्थानों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे.

दरअसल, Prime Minister Narendra Modi ने पेपर लीक मामलों पर सख्त और कड़ी कार्रवाई करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही है, ताकि मामलों का जल्दी निपटारा हो सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके. पन्ना के प्रवास पर पहुंचे Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने कल फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा की थी. उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमारी Government ने आज चार नए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है.

इंदौर, Bhopal , ग्वालियर और जबलपुर में भी फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि युवाओं से जुड़े मामलों सहित विभिन्न प्रकरणों का तेजी से निपटारा हो सके और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके. इससे पहले Chief Minister मोहन यादव ने Friday को Bhopal में बताया कि गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सोनम वांगचुक से भेंट कर विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर Government की पहल, दृष्टिकोण और आगामी योजनाओं की रूपरेखा साझा की.

सकारात्मक एवं सार्थक संवाद के उपरांत वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया. Chief Minister यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है. पेपर लीक जैसे विषयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अधिक सुदृढ़ करने एवं प्रत्येक विद्यार्थी के हितों की रक्षा के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

दरअसल, वांगचुक नीट सहित अन्य परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने पर कार्रवाई की मांग को लेकर 26 दिनों से अनशन पर थे और केंद्र Government के दो मंत्रियों ने उन्हें आश्वासन दिया, जिस पर वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है.

एसएनपी/डीएससी