
Lucknow, 23 जून . Lucknow के अलीगंज थाना क्षेत्र में हुए अग्निकांड में Police ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस हादसे में कुल 15 लोगों की मौत हुई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
Police के अनुसार, यह घटना Monday को थाना अलीगंज क्षेत्र की चौकी पुरनिया अंतर्गत सेक्टर-डी कॉलोनी स्थित लालबत्ती यूपीएससी भवन के पीछे एक बिल्डिंग में हुई. आग लगने और धुआं भर जाने के कारण कई लोग अंदर फंस गए थे. कुछ लोग जान बचाने के लिए भवन से नीचे कूद गए, जिससे वे घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही Police आयुक्त Lucknow, संयुक्त Police आयुक्त (कानून-व्यवस्था), संयुक्त Police आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), Police उपायुक्त उत्तरी, अपर Police उपायुक्त उत्तरी, सहायक Police आयुक्त अलीगंज समेत स्थानीय Police मौके पर पहुंची. इसके अलावा फायर सर्विस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया.
राहत कार्य के दौरान फंसे हुए लोगों और घायलों को सुरक्षित निकाला गया और उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया. आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया गया.
इस मामले में थाना अलीगंज में भवन मालिक, प्रतिष्ठान संचालकों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. Police ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और भवन संचालन, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, फायर एनओसी और अन्य वैधानिक अनुमतियों की जांच की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपियों में भवन मालिक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, गेमिंग जोन के संचालक/डायरेक्टर तुषांक कृष्ण जायसवाल, आईटी नेटवर्किंग का काम करने वाले सुरेश कुमार साहू और पेटशॉप मालिक राम कृष्ण उपाध्याय शामिल हैं.
Police अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना के लिए जिम्मेदार अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
–
एससीएच/
Skip to content