
New Delhi, 25 जून . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा ने तीखा हमला बोलते हुए सवाल उठाया है कि इस वक्त राहुल गांधी कहां हैं? भाजपा की तमाम राज्य इकाइयों के social media प्लेटफॉर्म पर राहुल गांधी पर कटाक्ष करने वाले पोस्टर और पोस्ट शेयर किए गए हैं.
भाजपा की तरफ से सवाल उठाया गया है कि इस वक्त राहुल गांधी कहां हैं? क्या वह विदेश यात्रा पर हैं? क्या वह विदेश यात्रा के लिए चीन या थाईलैंड गए हुए हैं?
तेलंगाना भाजपा ने राहुल गांधी पर बनाया एक पोस्टर शेयर कर लिखा है कि India की आलोचना करो, चीन का महिमामंडन करो. इसे दोहराओ. राहुल की विदेश नीति की कार्यशैली.
केरल भाजपा ने लिखा कि ‘खोए-पाए की सूचना: वायनाड के पूर्व सांसद आखिरी बार केरल से अटूट प्यार का वादा करते हुए देखे गए थे, अब कहीं नहीं मिल रहे हैं.’
गोवा भाजपा ने लिखा कि राहुल गांधी कहां हैं? क्या वह थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं या किसी गुप्त यात्रा पर India के खिलाफ नए प्रोपेगैंडा अभियान की योजना बना रहे हैं?
अरुणाचल प्रदेश भाजपा की तरफ से लिखा गया कि जब भी कोई अहम सवाल उठता है, राहुल गांधी का पता ही नहीं चलता. क्या वह फिर से चीन में हैं? या फिर कांग्रेस पार्टी के गुप्त समझौता ज्ञापन को फिर से नया रूप दिया जा रहा है? India को अभी इन सवालों के जवाब का इंतजार है.
इस तरह के तंजिया पोस्टर भाजपा की तमाम राज्य इकाइयों की तरफ से शेयर किए गए हैं, जिसमें सवाल उठाया गया है कि क्या राहुल गांधी देश में ही हैं या कहीं विदेश यात्रा पर गए हैं.
हालांकि भाजपा की राज्य इकाइयों ने राहुल गांधी पर एकजुट होकर निशाना साधा और जवाब मांगा, लेकिन कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
Thursday सुबह राहुल गांधी ने social media पर पोस्ट कर Government पर हमला बोला था. उन्होंने लिखा कि सत्ता के अहंकार में डूबी Government अब इस मुकाम पर पहुंच गई है कि अपने अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री ‘आतंकवादी’ कह रहे हैं. जो भी Government से सवाल पूछे—उसे देशद्रोही बता दो, यही इनकी पूरी राजनीति है.
उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से माफी मांगने और नाकामियों के लिए इस्तीफा देने की मांग भी की.
–
एएमटी/
Skip to content