टीएमसी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैलाश मिश्रा मधुबनी से गिरफ्तार

हावड़ा, 7 जून . हावड़ा जिले की बाली विधानसभा सीट से टीएसी के प्रत्याशी रहे अभिषेक बनर्जी के करीबी नेता कैलाश मिश्रा को पश्चिम बंगाल Police ने मधुबनी से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ वर्ष 2026 में चुनाव के आसपास पश्चिम बंगाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे.

सूत्रों के अनुसार बाली, हावड़ा और लीलुवा थाना क्षेत्र में मारपीट, धमकी व रंगदारी से जुड़े आरोपों को लेकर कैलाश मिश्रा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इन मामलों में कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल Police की एक टीम ने मधुबनी पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

कैलाश मिश्रा मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर पुरबारि टोल के रहने वाले हैं और बंगाल में अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी के नेता हैं. गिरफ्तारी की सूचना सामने आने के बाद Political एवं सामाजिक हलकों में चर्चा का माहौल है. हालांकि मामले को लेकर अब तक पश्चिम बंगाल Police अथवा स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. Police अधिकारियों ने भी गिरफ्तारी के संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

कैलाश मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल Police आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करेगी. फिलहाल गिरफ्तारी के कारणों और दर्ज मामलों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. प्रशासनिक स्तर पर भी मामले को लेकर कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है.

इसके पहले पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने Friday को तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार किया था. शौकत मोल्ला Thursday को दक्षिण 24 परगना जिले के तटीय इलाके के रास्ते पड़ोसी देश बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहे थे. सीमा से सटे चुनाखाली इलाके में स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और पीछा भी किया लेकिन वह उस समय वहां से भागने में सफल हो गए थे.

Friday को दिन में शौकत मोल्ला के कुछ करीबी सहयोगियों को कोलकाता की निचली अदालत में पेश किया गया. इसी दौरान राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने दक्षिण 24 परगना जिले के तटीय सीमा क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी और नाकेबंदी कर दी.

ओपी/पीएम