
चेन्नई, 2 जुलाई . तमिलनाडु Police ने पूर्व डीएमके मंत्री और कोयंबटूर दक्षिण के विधायक वी. सेंथिल बालाजी के भाई अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि उन्होंने सत्ताधारी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (टीवीके) के एक विधायक को 35 करोड़ रुपए का लालच देकर पार्टी बदलने के लिए मनाने की कोशिश की थी.
टीवीके विधायक एन. इलैयाराजा ने अशोक कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी छोड़ने के लिए उन्हें बार-बार ऑफर दिए गए और धमकियां दी गईं. इस शिकायत के बाद तमिलनाडु Police ने मुकदमा दर्ज किया है.
Police सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर विधायक से बातचीत की और समर्थन के बदले 35 करोड़ रुपए की पेशकश की. जांच अधिकारियों का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक नरेश ने खुलासा किया कि इलैयाराजा से संपर्क करने से पहले वह चेन्नई में अशोक कुमार से व्यक्तिगत रूप से मिला था.
आरोपी नरेश ने कथित तौर पर Police को बताया कि उसने अशोक कुमार और सेंथिल बालाजी के कहने पर टीवीके विधायक से संपर्क किया था.
जांच के दौरान दर्ज बयानों के आधार पर Police ने अशोक कुमार के खिलाफ कानून की चार धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें ‘भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम’ की धाराएं भी शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि जांच कई स्तरों पर चल रही है और आगे की कार्रवाई जमा किए गए सबूतों पर निर्भर करेगी.
चेन्नई Police ने हाल ही में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप है कि उन्होंने टीवीके विधायक को पाला बदलने के लिए मनाकर Government गिराने की साजिश रची थी.
यह मामला विधानसभा चुनाव के बाद बनी Political अनिश्चितता के बीच सामने आया है, जिसमें किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. इस स्थिति में डीएमके की तरफ से लगातार टीवीके Government के गिरने का दावा किया जा रहा है. डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन भी Government की स्थिरता पर सवाल उठा चुके हैं. उनका कहना है कि टीवीके Government के पास पूर्ण बहुमत नहीं है और Government अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी. उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में कभी भी फिर से विधानसभा चुनाव हो सकते हैं.
गौरतलब है कि सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को विधानसभा चुनाव में 108 सीटें हासिल हुईं. बाद में कांग्रेस और अन्य पार्टियों के समर्थन से जोसेफ विजय ने Government बनाई.
–
डीसीएच/
Skip to content