हरियाणा : चानौत टी कनेक्शन प्रकरण में पूर्व सरपंच सोमेश गिरफ्तार, मय्यड़ टोल प्लाजा के पास पुलिस ने की कार्रवाई

हांसी, 7 जुलाई . Haryana के हांसी के चानौत गांव में पानी की आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और कथित ‘टी कनेक्शन’ प्रकरण में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव के पूर्व सरपंच सोमेश को गिरफ्तार कर लिया है. Police ने उन्हें हांसी-हिसार मार्ग स्थित मय्यड़ टोल प्लाजा के पास से पकड़ा. उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत पूछताछ के लिए ले जाया गया है.

Police अधिकारियों के अनुसार, चानौत गांव में हांसी जाने वाली पाइपलाइन से ‘टी कनेक्शन’ के माध्यम से गांव को पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन चल रहा था. इसी मामले में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान पूर्व सरपंच सोमेश का नाम सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई. फिलहाल Police मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और संबंधित साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, चानौत गांव के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. ग्रामीणों की मांग थी कि मुख्य पाइपलाइन से टी कनेक्शन देकर गांव में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए. इस मांग को लेकर कई चरणों में आंदोलन और धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए. आंदोलन के दौरान कई ग्रामीणों ने आमरण अनशन भी शुरू किया था, जिससे मामला और गंभीर हो गया था.

ग्रामीणों का दावा है कि आंदोलन के दौरान आमरण अनशन पर बैठे पांच बुजुर्गों की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी और उनकी जान पर खतरा मंडरा रहा था. उनका कहना है कि यदि उस समय पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टी कनेक्शन नहीं लगाया जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. इसी मानवीय परिस्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया था. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी जांच Police कर रही है.

Police का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने तक मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करना उचित नहीं होगा.

एससीएच/एबीएम