केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह और जेपी नड्डा से पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की मुलाकात

New Delhi, 6 जून . पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष के तौर पर केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति से नाराजगी और पार्टी छोड़ने की खबरों के बीच, पंजाब के पूर्व Chief Minister कैप्टन अमरिंदर सिंह ने Saturday को New Delhi में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

अमित शाह से मुलाकात के बाद पूर्व Chief Minister कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अमरिंदर सिंह ने कहा कि New Delhi में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई और पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई.

उन्होंने दूसरे पोस्ट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात का जिक्र किया. social media पोस्ट में पंजाब के पूर्व सीएम ने लिखा कि New Delhi में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी. नड्डा से मुलाकात की और पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

सिंह को पोस्ट पर जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा कि New Delhi में वरिष्ठ भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व Chief Minister कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की. हमने पंजाब सहित कई Political मुद्दों पर चर्चा की.

बताते चलें कि पंजाब में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा ने 28 मई को केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. उन्होंने सुनील जाखड़ की जगह ली, जो राज्य में पार्टी का प्रमुख हिंदू चेहरा थे.

पंजाब भाजपा प्रमुख की नियुक्ति को लेकर पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि ढिल्लों को नियुक्त करने से पहले पार्टी आलाकमान ने उनसे कोई सलाह-मशविरा नहीं किया था.

हालांकि, उन्होंने social media पोस्ट में नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी.

पूर्व सीएम ने बधाई देते हुए लिखा कि केवल सिंह ढिल्लों को भारतीय जनता पार्टी पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई. पंजाब भर में पार्टी को मजबूत करने में उन्हें अपार सफलता मिले, ऐसी शुभकामनाएं.

डीकेएम/एबीएम