पूर्व पीएम शेख हसीना ने अवामी लीग नेताओं की मौत को बताया सुनियोजित हत्या, जांच की मांग

ढाका, 29 मई . बांग्लादेश की पूर्व Prime Minister शेख हसीना ने देश भर में कई अवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने मौजूदा बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) Government पर आरोप लगाया कि वह उस हिंसा के चक्र को आगे बढ़ा रही है, जिसकी शुरुआत पूर्व अंतरिम Government मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में हुई थी.

उन्होंने कहा कि यह स्थिति दिखाती है कि देश में कानून के शासन को लेकर गंभीर कमी है और Political हिंसा का चिंताजनक पैटर्न लगातार जारी है.

यह बयान उस घटना के बाद आया, जब 78 वर्षीय मोहम्मद दबीरुल इस्लाम की Thursday की दोपहर ढाका के स्क्वायर अस्पताल में मौत हो गई. वे एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व अवामी लीग सांसद थे. उनकी खराब स्वास्थ्य के चलते जमानत मिलने के तीन महीने बाद मौत हुई.

जुलाई 2024 के प्रदर्शन के बाद हुए Political बदलावों के बाद, उन्हें तीन अक्टूबर 2024 को हिरासत में लिया गया था. उन पर बालियाडांगी Police स्टेशन में दर्ज एक कथित जबरन वसूली मामले में आरोप था. खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें 19 फरवरी को जमानत मिल गई थी.

शेख हसीना ने मोहम्मद दबीरुल इस्लाम की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि वे भी पूर्व अंतरिम Government के कथित अत्याचारों का शिकार बने.

अवामी लीग के social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में शेख हसीना ने कहा, ”गंभीर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के बाद उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी, फिर उन्हें 19 फरवरी को जमानत मिली. हालांकि उनके बेटे, पूर्व सांसद मजहरुल इस्लाम सुजान, अभी भी झूठे मामलों में फंसे हुए हैं. एक ही केस में दो लोगों के लिए अलग-अलग फैसले कई सवाल खड़े करते हैं.”

उन्‍होंने कहा क‍ि यह कोई प्राकृतिक मौत नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी. इस तरह मुहम्मद यूनुस की Government ने हमारे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को मारा था. यह भी ध्यान देने वाली बात है कि मौजूदा Government भी इसी प्रक्रिया को जारी रख रही है, जो कानून के शासन के प्रति किसी भी जिम्मेदारी को नहीं दिखाती.”

हसीना ने बताया कि यह घटना हाल ही में एक अन्य वरिष्ठ अवामी लीग नेता और पूर्व सांसद रमेश चंद्र सेन की मौत के बाद हुई है. वह ठाकुरगांव-1 क्षेत्र से सांसद थे और सात फरवरी को दिनाजपुर जिला जेल में Police हिरासत के दौरान बीमार पड़ने के बाद उनकी मौत हो गई थी.

उन्होंने कहा क‍ि एक ही जिले के दो महत्वपूर्ण और सम्मानित नेताओं की मौत सवाल उठाती है कि क्या यह सिर्फ संयोग है या किसी योजनाबद्ध घटनाओं की श्रृंखला का हिस्सा है. इसकी जांच होनी चाहिए.

एवाई/एबीएम